आईपीएल 2026: चेन्नई ने अर्धशतक के बिना बनाया अनोखा रिकॉर्ड
सारांश
मुख्य बातें
चेन्नई, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने 5 विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा अर्धशतक के बगैर सीएसके का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 2012 में विशाखापत्तनम में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 6 विकेट पर 193 रन बनाए थे। उस मैच में सीएसके ने 74 रन से जीत हासिल की थी।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने 2.2 ओवर में 25 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ ने केवल 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद, सैमसन ने आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 47 रन बनाए। शानदार फॉर्म में चल रहे म्हात्रे ने 17 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 38 रन की पारी खेली।
टीम ने 72 के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए थे। यहां से सैमसन और देवाल्ड ब्रेविस ने तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 39 रन की साझेदारी की और टीम को शतक की ओर अग्रसर किया। सैमसन अपने अर्धशतक से 2 रन से चूक गए, उन्होंने 32 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 48 रन बनाए।
सरफराज खान ने ब्रेविस के साथ मिलकर 29 गेंदों में 51 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सरफराज ने 18 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 23 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट प्राप्त किए, जबकि वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, देवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद और गुरजपनीत सिंह के साथ मैदान में उतरी।
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा के साथ यह मैच खेल रही है।