14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर पहली जीत हासिल की

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर पहली जीत हासिल की

सारांश

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया। जेमी ओवरटन और संजू सैमसन की शानदार प्रदर्शन ने मैच का रुख बदल दिया। जानें इस रोमांचक मुकाबले के हाइलाइट्स।

मुख्य बातें

चेन्नई सुपर किंग्स ने 213 रनों का लक्ष्य रखा।
दिल्ली कैपिटल्स 189 रन पर ऑलआउट हुई।
संजू सैमसन ने नाबाद 115 रन बनाए।
जेमी ओवरटन ने 4 विकेट लिए।
यह सीएसके की पहली जीत है।

चेन्नई, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रनों से पराजित किया। यह सीएसके की इस सीजन की पहली विजय है। सीएसके द्वारा निर्धारित 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की पूरी टीम 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य के पीछा करने की शुरुआत अच्छी की। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 4.6 ओवर में 61 रन जोड़े। राहुल ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए और आउट हुए। निसांका ने 24 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों41 रन बनाये। हालांकि, समीर रिजवी 6 रन बनाकर आउट हुए और कप्तान अक्षर पटेल 1 रन पर ही पवेलियन लौट गए।

डेविड मिलर ने भी संघर्ष करते हुए 14 गेंदों में 17 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 19 रन बनाकर लौटे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 60 रनआकिब और कुलदीप यादव भी 4-4 रन बनाकर आउट हुए। जेमी ओवरटन ने सीएसके की ओर से 4 ओवर18 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज ने 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले, सीएसके ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। संजी सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी ने 6.2 ओवर में 62 रन18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन को आयुष म्हात्रे के रूप में अच्छा साथी मिला, जिन्होंने 36 गेंदों में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। सैमसन ने 52 गेंदों में आईपीएल में अपना चौथा शतक पूरा किया, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। दिल्ली की ओर से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने लिया। यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पहली जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी और सीएसके की गेंदबाजी ने इस खेल को निर्णायक रूप से प्रभावित किया।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत कब हुई?
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दर्ज की।
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर क्या था?
दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 189 रन बनाए और ऑलआउट हो गई।
संजू सैमसन का प्रदर्शन कैसा रहा?
संजू सैमसन ने 52 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाकर मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सीएसके के गेंदबाजों में कौन प्रमुख रहा?
जेमी ओवरटन ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए और सीएसके के लिए प्रमुख गेंदबाज रहे।
क्या यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार हार है?
जी हां, यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले