28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: खराब शुरुआत के बावजूद क्लासेन और नितीश की फिफ्टी से एसआरएच ने बनाए 156 रन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: खराब शुरुआत के बावजूद क्लासेन और नितीश की फिफ्टी से एसआरएच ने बनाए 156 रन

सारांश

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 10वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 157 रन का लक्ष्य दिया। खराब शुरुआत के बाद नितीश और क्लासेन ने शानदार प्रदर्शन किया। जानिए इस रोमांचक मुकाबले के सभी महत्वपूर्ण पल।

मुख्य बातें

सनराइजर्स हैदराबाद ने 156 रन बनाए।
नितीश और क्लासेन ने शानदार साझेदारी की।
लखनऊ सुपर जायंट्स को अपनी पहली जीत की तलाश है।
मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए।
यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।

हैदराबाद, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य दिया है।

इस खेल में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इस पारी में लिविंगस्टोन, क्लासेन और रेड्डी के अतिरिक्त कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

टीम को सबसे पहले झटका अभिषेक शर्मा (0) के रूप में लगा। पहले ओवर की अंतिम गेंद पर मोहम्मद शमी ने उनका विकेट लिया। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शमी ने ट्रेविस हेड (7) को भी आउट किया। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर प्रिंस यादव ने कप्तान ईशान किशन (1) को बोल्ड किया। यहां से टीम को एक मजबूत साझेदारी की आवश्यकता थी, लेकिन लियाम लिविंगस्टोन महज 14 रन बनाकर वापस लौट गए। आलम ये था कि एसआरएच ने 7.1 ओवरों में 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे।

इसके बाद, नितीश रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन की साझेदारी की। नितीश ने 33 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 19वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर एसआरएच ने हेनरिक क्लासेन और हर्ष दुबे (0) के विकेट खो दिए। क्लासेन ने 41 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 62 रन बनाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा, दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट निकाले।

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 8वें स्थान पर मौजूद एलएसजी अपनी पहली जीत की तलाश में है। दूसरी ओर, एसआरएच ने 2 में से 1 मैच अपने नाम किया है और यह टीम पांचवें स्थान पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।

संपादकीय दृष्टिकोण

नितीश और क्लासेन की साझेदारी ने टीम को एक प्रतिस्पर्धात्मक स्कोर तक पहुँचाया। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन क्या यह उनका पहला जीत का मौका होगा? यह देखना दिलचस्प होगा।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति क्या है?
लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय अंक तालिका में 8वें स्थान पर है और उन्हें अपनी पहली जीत की तलाश है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने कितने रन बनाए?
सनराइजर्स हैदराबाद ने 156 रन बनाए, जबकि उन्होंने 9 विकेट खो दिए।
इस मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
इस मैच में नितीश रेड्डी ने 56 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 62 रन का योगदान दिया।
मोहम्मद शमी ने कितने विकेट लिए?
मोहम्मद शमी ने इस मैच में 2 विकेट लिए।
इस मैच का स्थान क्या था?
यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले