19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज किया शर्मनाक रिकॉर्ड, हेड और ईशान रहे फ्लॉप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज किया शर्मनाक रिकॉर्ड, हेड और ईशान रहे फ्लॉप

सारांश

आईपीएल 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शर्मनाक पावरप्ले स्कोर बनाया। क्या इस हार से टीम के मनोबल पर असर पड़ेगा?

मुख्य बातें

सनराइजर्स हैदराबाद का पावरप्ले स्कोर 22 रन था, जो शर्मनाक है।
ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
एसआरएच ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था।
एलएसजी को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा।

हैदराबाद, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से हुआ। अपने घरेलू मैदान पर एसआरएच के लिए एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पावरप्ले में आईपीएल इतिहास का अपना चौथा सबसे कम स्कोर बनाया। छह ओवर की पावरप्ले में एसआरएच ने 3 विकेट खोकर केवल 22 रन बनाए। यह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किसी भी टीम का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर भी है। पावरप्ले में एसआरएच का सबसे कम स्कोर 3 विकेट खोकर 14 रन रहा है, जो कि साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दर्ज हुआ था।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में प्रभाव नहीं छोड़ सके। हेड को मोहम्मद शमी ने 7 रन पर आउट किया, जबकि अभिषेक बिना खाता खोले ही वापस चले गए। कप्तान ईशान किशन भी सिर्फ एक रन बनाकर प्रिंस यादव के शिकार बने। लियाम लिविंगस्टन ने 20 गेंदों में केवल 14 रन बनाए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। लियाम लिविंगस्टन और हर्षल पटेल को शामिल किया गया है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने एनरिक नॉर्टजे की जगह मणिमारन सिद्धार्थ को जगह दी है। एसआरएच ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रनों से हराया था, जिसमें उन्होंने 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए थे। इसके जवाब में केकेआर की पूरी टीम 161 रन पर सिमट गई थी।

वहीं, एलएसजी को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस हार के बावजूद टीम में सकारात्मकता बनाए रखना आवश्यक है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का पावरप्ले स्कोर क्या था?
सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में 3 विकेट खोकर केवल 22 रन बनाए।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान कौन हैं?
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत हैं।
इस मैच में सबसे कम रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन थे?
इस मैच में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने क्रमशः बिना रन और एक रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछला मैच किसके खिलाफ खेला था?
सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था।
क्या सनराइजर्स हैदराबाद के पास कोई रिकॉर्ड है?
हां, सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में अपना सबसे कम स्कोर बनाया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले