14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: ध्रुव जुरैल और यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारियों से राजस्थान ने बनाए 210 रन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: ध्रुव जुरैल और यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारियों से राजस्थान ने बनाए 210 रन

सारांश

आईपीएल 2026 में शानदार मुकाबले के दौरान, राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रन बनाए। ध्रुव जुरैल और यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जानें इस रोमांचक मैच के महत्वपूर्ण पल!

मुख्य बातें

राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन बनाए।
ध्रुव जुरैल ने 75 रन की पारी खेली।
यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए।
कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए।
मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ।

अहमदाबाद, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 9वें मैच में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हो रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए ध्रुव जुरैल और यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 70 रन बनाए। वैभव ने 18 गेंदों में 172 के स्ट्राइक रेट के साथ 31 रन बनाए। दूसरी ओर, यशस्वी ने 36 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान रियान पराग बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 4 गेंदों में 8 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों आउट हुए।

शिमरोन हेटमायर ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 8 गेंदों में 18 रन बनाकर अशोक शर्मा की गेंद पर मोहम्मद सिराज को कैच थमा बैठे। डोनोवान फरेरा को कगिसो रबाडा ने सिर्फ एक रन पर पवेलियन भेज दिया। हालांकि, ध्रुव जुरैल ने एक छोर को संभाले रखा और 42 गेंदों में 75 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। रवींद्र जडेजा 7 और जोफ्रा आर्चर एक रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए, जबकि सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा के साथ मैदान में उतरी है।

शुभमन गिल की अनुपस्थिति में राशिद खान की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ खेला।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजस्थान रॉयल्स ने कितने रन बनाए?
राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन बनाए।
ध्रुव जुरैल ने कितने रन बनाए?
ध्रुव जुरैल ने 75 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस के सबसे सफल गेंदबाज कौन थे?
गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए।
कौन सी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की?
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।
यशस्वी जायसवाल ने कितने रन बनाए?
यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले