4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: कार्तिक और चक्रवर्ती ने मिलकर 6 विकेट लिए, आरआर ने केकेआर को 156 रन का लक्ष्य दिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: कार्तिक और चक्रवर्ती ने मिलकर 6 विकेट लिए, आरआर ने केकेआर को 156 रन का लक्ष्य दिया

सारांश

राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 28वें मैच में 156 रन का लक्ष्य रखा है। केकेआर को जीत की दरकार है ताकि वे प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज कर सकें।

मुख्य बातें

राजस्थान रॉयल्स ने 156 रन का लक्ष्य रखा है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत की सख्त जरूरत है।
कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने मिलकर 6 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर है।
केकेआर की स्थिति प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचली है।

कोलकाता, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 28वें मैच में जीत के लिए 156 रन का टारगेट निर्धारित किया है। केकेआर की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर अपना खाता खोलने की होगी।

ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने 8.4 ओवर में 81 रन की साझेदारी की।

सूर्यवंशी ने महज 4 रन से अर्धशतक चूकते हुए 28 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाए। इसके बाद, जायसवाल ने ध्रुव जुरेल (5) के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 रन की साझेदारी की। इस दौरान, टीम ने 99 के स्कोर तक जायसवाल का विकेट भी खो दिया।

जायसवाल 29 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद टीम ने निरंतर विकेट गंवाए। कप्तान रियान पराग ने 12 रन, जबकि शिमरोन हेटमायर ने 15 रन का योगदान दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कार्तिक त्यागी ने 22 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 14 रन देकर 3 विकेट निकाले। सुनील नरेन के हाथ 2 विकेट लगे।

केकेआर ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में हार का सामना करना पड़ा है, और 1 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। वर्तमान में, यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। वहीं, दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 5 में से 4 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और रवि बिश्नोई।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को जीत की सख्त जरूरत है। क्या वे इस चुनौती को स्वीकार करेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजस्थान रॉयल्स ने कितने रन बनाए?
राजस्थान रॉयल्स ने 155 रन बनाए।
केकेआर की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल हैं?
केकेआर की प्लेइंग इलेवन में अजिंक्य रहाणे, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने मिलकर 6 विकेट लिए।
केकेआर का वर्तमान स्थिति क्या है?
केकेआर वर्तमान में प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में कौन हैं?
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले