आईपीएल 2026: आरआर कप्तान रियान पराग ने ध्रुव जुरैल की प्रतिभा की सराहना की

Click to start listening
आईपीएल 2026: आरआर कप्तान रियान पराग ने ध्रुव जुरैल की प्रतिभा की सराहना की

सारांश

अहमदाबाद में आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में आरआर ने जीटी को 6 रन से हराया। कप्तान रियान पराग ने ध्रुव जुरैल की बल्लेबाजी की तारीफ की और भविष्य में उनकी संभावनाओं के बारे में बात की। जानिए पूरा किस्सा!

Key Takeaways

  • ध्रुव जुरैल की बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया।
  • आरआर ने जीटी को 6 रन से हराया।
  • रवि बिश्नोई ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
  • रियान पराग ने जुरैल की प्रतिभा की प्रशंसा की।
  • जुरैल का यह प्रदर्शन भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।

अहमदाबाद, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का मैच शनिवार शाम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। आरआर ने जीटी को 6 रन से हराया। इस जीत के बाद, आरआर के कप्तान रियान पराग ने विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल की खूब प्रशंसा की।

मैच के बाद, रियान पराग ने जुरैल की बल्लेबाजी को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि अब तक हम उसकी प्रतिभा के साथ सही न्याय नहीं कर पाए हैं। उसने कठिन परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने छह और सात नंबर पर बल्लेबाजी की है। अब जब हमें अवसर मिला है, तो मैं सबसे पहले कहूंगा कि उसे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और उसने हमें दिखा दिया कि वह क्या कर सकता है। यह उसके लिए एक नई शुरुआत है। मुझे उम्मीद है कि वह आगे चलकर 700, 800 रन बनाएगा और हमारी टीम को चैंपियनशिप जिताएगा।"

पिछले सीजन में निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले ध्रुव जुरैल को आईपीएल 2026 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया। सीएसके के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 9 गेंदों पर 18 रन बनाए, जबकि जीटी के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली। जुरैल ने 42 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए।

जुरैल की शानदार पारी के कारण, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली आरआर ने 6 विकेट पर 210 रन का स्कोर बनाया।

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना सकी और 6 रन से मैच हार गई। आरआर ने अंतिम 2 ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की और मैच को अपने पक्ष में मोड़ लिया। जीटी को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए मात्र 15 रन चाहिए थे। जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर में और तुषार देशपांडे ने 20वें ओवर में केवल 4-4 रन दिए, जिससे जीटी 204 रन पर ही रुक गई। आरआर के लिए रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Point of View

NationPress
08/04/2026

Frequently Asked Questions

ध्रुव जुरैल ने कितने रन बनाए?
ध्रुव जुरैल ने 42 गेंदों पर 75 रन बनाए।
आरआर ने जीटी को कितने रन से हराया?
आरआर ने जीटी को 6 रन से हराया।
मैच का प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
मैच का प्लेयर ऑफ द मैच रवि बिश्नोई थे।
आरआर ने पहले बल्लेबाजी में कितने रन बनाए?
आरआर ने 6 विकेट पर 210 रन बनाए।
जीटी ने कितने रन बनाए?
जीटी ने 20 ओवर में 204 रन बनाए।
Nation Press