6 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरैल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरैल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

सारांश

अहमदाबाद में आईपीएल 2026 के नौवें मुकाबले में ध्रुव जुरैल ने 42 गेंदों में 75 रन बनाकर अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। इस शानदार प्रदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स को 210 रन के स्कोर तक पहुँचाया।

मुख्य बातें

ध्रुव जुरैल ने 75 रनों की पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन का स्कोर बनाया।
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने संघर्ष किया।
यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाये।
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने 70 रन की साझेदारी की।

अहमदाबाद, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। इस मैच में ध्रुव जुरैल ने राजस्थान की तरफ से 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी

ध्रुव जुरैल की यह पारी टी20 क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी पारी है। 75 रनों की इस पारी में जुरैल ने बेहतरीन लय दिखाई और 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 37 गेंदों में 56 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इसके बाद, अंत के ओवरों में उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 20 गेंदों में 39 रनों की और साझेदारी की, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाये।

ध्रुव ने शुरुआत में धीमी गति से खेला, लेकिन एक बार क्रीज पर सेट होने के बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को काफी परेशान किया। जुरैल के अलावा, राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रनों की उत्कृष्ट पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

कप्तान का यह निर्णय वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने साबित कर दिखाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 70 रन बनाये। वैभव ने 18 गेंदों पर 31 रन बनाये, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल है। शिमरोन हेटमायर ने 8 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया, जबकि रवींद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुजरात टाइटंस का पेस अटैक राजस्थान के बल्लेबाजों के सामने बुरी तरह संघर्ष करता हुआ नजर आया। मोहम्मद सिराज ने अपने 4 ओवर में एक विकेट लेकर 48 रन खर्च किए। वहीं, कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट निकाले। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 43 रन दिए और एक विकेट प्राप्त किया। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में गुजरात टाइटंस के कप्तान राशिद खान भी महंगे साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि टीम को भी सफल बनाया।
RashtraPress
6 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ध्रुव जुरैल का सर्वोच्च स्कोर क्या है?
ध्रुव जुरैल का टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 75 रन है।
राजस्थान रॉयल्स ने कितने रन बनाए?
राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का प्रदर्शन कैसा था?
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने संघर्ष किया, सिराज ने 48 रन दिए और एक विकेट लिया।
यशस्वी जायसवाल की पारी के बारे में बताएं?
यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाये।
कौन सा बल्लेबाज पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये?
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 70 रन बनाये।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले