26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: रजत पाटीदार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद किया बल्लेबाजों पर सवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: रजत पाटीदार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद किया बल्लेबाजों पर सवाल

सारांश

आईपीएल 2026 के 26वें मैच में आरसीबी को डीसी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। कप्तान रजत पाटीदार ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने 15 से 20 रन कम बनाए। जानिए इस मैच में क्या हुआ।

मुख्य बातें

आरसीबी ने 175 रन बनाए, लेकिन कम स्कोर के कारण हार गई।
रजत पाटीदार ने बल्लेबाजों की कमियों को उजागर किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट गिरने के बाद मजबूती से वापसी की।
केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मैच में रणनीति और प्रदर्शन का महत्व था।

बेंगलुरु, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में मिली हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने स्वीकार किया कि टीम के बल्लेबाजों ने 15 से 20 रन कम बनाए, जिसका खामियाजा आरसीबी को भुगतना पड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस हार के बाद रजत ने कहा, "मुकाबला बहुत करीबी था, लेकिन मुझे लगता है कि हमने 15 से 20 रन कम बनाए। विराट और साल्ट ने हमें अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन 12-13 ओवरों के बाद हमने कुछ ही ओवरों में लगातार विकेट गंवा दिए, जिससे हम थोड़ा पिछड़ गए। मुझे लगता है कि पहली पारी में पिच थोड़ी मुश्किल थी। हालांकि, हमने जिस तरह से अंतिम ओवरों में लड़ाई लड़ी, वह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। मैंने अभी-अभी गेंदबाजों से बात की थी कि आप जो भी करें, उसमें पूरी तरह स्पष्ट रहें। यह एक लंबा टूर्नामेंट है, लेकिन मुझे लगता है कि हम वापस जाकर अपनी गलतियों का विश्लेषण करेंगे और उन्हें सुधारेंगे।"

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के पूरी तरह से फिट न होने के कारण मैच प्रेजेंटेशन में कार्यवाहक कप्तान के तौर पर पहुंचे केएल राहुल ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा, "शुरुआत में विकेट थोड़ा मुश्किल था। मैं देख सकता था कि विराट और फिल साल्ट इस बात से खुश नहीं थे कि गेंद किस तरह से बल्ले पर आ रही थी। पहले छह ओवरों में हमारे तीन विकेट गिरने से चीजें आसान नहीं रहीं। लेकिन, मुझे लगता है कि कुल मिलाकर यह एक बहुत ही अच्छा क्रिकेट मैच था।"

3 विकेट केवल 18 रनों के स्कोर पर गिरने के बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 69 रन जोड़े। राहुल ने 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद की योजना पर बात करते हुए कहा, "हमारी बातचीत यही थी कि हम अच्छे क्रिकेट शॉट्स खेलना जारी रखें और देखें कि हम बाउंड्री कैसे ढूंढ सकते हैं और कैसे हम अभी भी गेंदबाजों पर दबाव बना सकते हैं। हम डिफेंसिव नहीं होना चाहते थे, क्योंकि अगर रन रेट बढ़ता रहा, तो आखिर में चीजें और भी मुश्किल हो जातीं।"

राहुल से जब पूछा गया कि क्या अंतिम ओवरों में उन्हें घबराहट महसूस हुई, तो इसके जवाब में स्टार बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स पर पूरा भरोसा था। राहुल ने कहा कि स्टब्स और मिलर साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए रोजाना ऐसा करते हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 176 रनों के लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए हासिल करने में सफल रही। टीम की तरफ से केएल राहुल ने 57 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मिलर ने 22 रन बनाए और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरसीबी और डीसी के बीच मैच का स्कोर क्या था?
आरसीबी ने 20 ओवर में 175 रन बनाए, जबकि डीसी ने 176 रन बनाकर मैच जीत लिया।
रजत पाटीदार ने हार के बाद क्या कहा?
उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों ने 15 से 20 रन कम बनाए, जिससे टीम को नुकसान हुआ।
दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन में क्या खास था?
दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती विकेट गिरने के बाद मजबूती से वापसी की और जीत हासिल की।
इस मैच में कौन से खिलाड़ी standout रहे?
केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने महत्वपूर्ण पारियों का योगदान दिया।
इस मैच का महत्व क्या था?
यह मैच आईपीएल 2026 में दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण था, खासकर आरसीबी के लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले