30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पिता बने शार्दुल ठाकुर? सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की खुशखबरी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पिता बने शार्दुल ठाकुर? सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की खुशखबरी?

सारांश

भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने पिता बनने की खुशखबरी दी है। उनकी पत्नी मिताली पारुलकर ने बेटे को जन्म दिया है। शार्दुल ने अपने फैंस को इस खुशी से अवगत कराया। जानिए शार्दुल की जिंदगी और क्रिकेट करियर के बारे में और भी दिलचस्प बातें।

मुख्य बातें

शार्दुल ठाकुर पिता बन गए हैं।
उनकी पत्नी का नाम मिताली पारुलकर है।
शार्दुल ने 21 दिसंबर को खुशखबरी साझा की।
शार्दुल का क्रिकेट करियर शानदार रहा है।
वह आईपीएल में 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं।

मुंबई, 21 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अब पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी मिताली पारुलकर ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी क्रिकेटर ने रविवार को सोशल मीडिया पर साझा की।

शार्दुल ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "माता-पिता के दिलों में छिपा हुआ, खामोशी, आस्था और असीम प्यार से सुरक्षित, हमारा छोटा-सा राज आखिरकार दुनिया के सामने आ गया। 9 खूबसूरत महीनों तक चुपचाप संजोया गया हमारा सपना। आपका स्वागत है, नन्हे राजकुमार।" इसके साथ एक पोस्टर में लिखा था, "हमें बेटे के रूप में आशीर्वाद मिला है।"

इस अवसर पर फैंस ने शार्दुल ठाकुर और उनकी पत्नी को माता-पिता बनने की बधाई दी है।

शार्दुल ठाकुर ने नवंबर 2021 में मिताली से सगाई की थी, जिसके बाद 28 फरवरी 2023 को दोनों ने शादी कर ली। कोल्हापुर में जन्मी मिताली एक सफल बिजनेसवुमेन हैं।

भारत के लिए 13 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 मैच खेल चुके शार्दुल ठाकुर हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड हुए थे।

यह ऑलराउंडर फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी में जुटा है। शार्दुल ठाकुर ने अब तक आईपीएल में 6 टीमों की ओर से खेला है, जिसमें उन्होंने 105 मुकाबलों में 30.31 की औसत से 107 विकेट लिए हैं। बल्ले से उन्होंने 325 रन बनाए हैं, जिनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 68 है।

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने के अनुसार, सीम-बॉलिंग ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर की टीम में शामिल होने से उनकी टीम को एक नई संरचना मिलेगी।

कोच ने कहा, "ऑक्शन के बाद हम जो संतुलन बना पाए, उससे मैं बेहद खुश हूं। शार्दुल अपनी बहुमुखी प्रतिभा, अनुभव और ऑलराउंड डेप्थ से हमें एक नई संरचना देते हैं। वह मुंबई का लड़का है। यह एक शानदार कहानी है कि उसने कहाँ से शुरुआत की और अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गया।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि एक व्यक्ति के रूप में भी बढ़ने का मौका देगी। उनके फैंस इस खुशी में शामिल होकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। यह घटना क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शार्दुल ठाकुर ने कब पिता बनने की खुशखबरी दी?
शार्दुल ठाकुर ने यह खुशखबरी 21 दिसंबर को सोशल मीडिया पर साझा की।
शार्दुल ठाकुर की पत्नी का नाम क्या है?
शार्दुल ठाकुर की पत्नी का नाम मिताली पारुलकर है।
शार्दुल ठाकुर का क्रिकेट करियर कैसा है?
शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए 13 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं।
शार्दुल ठाकुर का सर्वोच्च स्कोर क्या है?
शार्दुल ठाकुर का बल्ले से सर्वोच्च स्कोर 68 है।
शार्दुल ठाकुर किस टीम में शामिल हुए हैं?
शार्दुल ठाकुर हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड हुए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले