शोएब अख्तर की भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई: 2027 का विश्व कप मिले तो आज ही ले लें!

Click to start listening
शोएब अख्तर की भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई: 2027 का विश्व कप मिले तो आज ही ले लें!

सारांश

शोएब अख्तर ने भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अगर 2027 का वनडे विश्व कप आज मिलता है, तो इसे तुरंत ले लेना चाहिए। जानें क्या कहा शोएब ने इस जीत के बारे में।

Key Takeaways

  • भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 जीता।
  • शोएब अख्तर ने भारतीय प्रबंधन की सराहना की।
  • संजू सैमसन ने टॉप ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में होगा।
  • भारत में सीनियर खिलाड़ियों का बहुत सम्मान है।

नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जिस साहसिकता से प्रदर्शन किया है और खिताब अपने नाम किया है, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय क्रिकेट टीम, प्रबंधन, और कोच गौतम गंभीर की खूब सराहना की है। शोएब भारतीय टीम के प्रदर्शन और टीम प्रबंधन की रणनीति को लेकर बेहद खुश दिखे।

भारतीय टीम की विजय के बाद एक पाकिस्तानी चैनल के कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में शामिल शोएब अख्तर ने कहा, "यह जीत भारत की रणनीति, प्रणाली और प्रतिभा की जीत है। गौतम गंभीर ने प्रतिभा का मान रखा। संजू सैमसन को टीम में लाए, और उसने शानदार प्रदर्शन किया। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसकी टीम को टॉप ऑर्डर में जरूरत थी।"

उन्होंने कहा, "अभिषेक शर्मा अभी युवा हैं। उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना है, लेकिन संजू सैमसन परिपक्व हैं। आज भारत की नीति की जीत हुई है। उन्होंने यह साबित किया है कि हम सही सोचते हैं और सही दिशा में आगे बढ़ते हैं। हम सही खिलाड़ियों को मौका देते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि खिलाड़ी उभरकर खेलें और बेहतर करें।"

शोएब ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के बिना विश्व कप जीतकर भारतीय टीम ने अपनी क्षमता को साबित किया है।

उन्होंने कहा कि उनके अनुसार भारतीय क्रिकेट जिस ऊंचाई पर पहुंच रहा है, वहां पर जो पैसा मैदान, प्रशिक्षण, मशीनों, और खिलाड़ियों पर खर्च हो रहा है, उसका परिणाम निश्चित रूप से बेहतर होगा।

अख्तर ने कहा, "भारत में सीनियर खिलाड़ियों को बहुत सम्मान दिया जाता है। उन्होंने अपने तीनों विश्व विजेता कप्तानों (कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा) को बुलाया था, यह कितना अद्भुत था। वे सभी जीत की खुशी का जश्न मना रहे हैं। भारत एक इकाई के रूप में विश्व कप की जीत का जश्न मना रहा है। भारत को ढेर सारी शुभकामनाएं। अगर 2027 का वनडे विश्व कप आज मिलता है तो आज ही ले लें।"

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में 2027 में वनडे विश्व कप का आयोजन होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली के भी वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना है, जो टीम इंडिया को और मजबूत करेगा।

Point of View

NationPress
09/03/2026

Frequently Asked Questions

शोएब अख्तर ने भारतीय टीम के बारे में क्या कहा?
शोएब अख्तर ने भारतीय टीम की जीत को उनकी नीति और प्रतिभा की जीत बताया है।
2027 का विश्व कप कब होगा?
2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होगा।
क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 विश्व कप में खेलेंगे?
हां, रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने की पूरी संभावना है।
Nation Press