आईपीएल 2026: श्रेयस अय्यर की चोट पर ब्रैड हैडिन का बड़ा खुलासा

Click to start listening
आईपीएल 2026: श्रेयस अय्यर की चोट पर ब्रैड हैडिन का बड़ा खुलासा

सारांश

पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने बताया है कि श्रेयस अय्यर की कलाई में फ्रैक्चर नहीं है। हालाँकि, कलाई में सूजन है, लेकिन कोच ने अय्यर की जल्दी वापसी की उम्मीद जताई है।

Key Takeaways

  • श्रेयस अय्यर की कलाई में फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन सूजन है।
  • कोच ब्रैड हैडिन ने अय्यर की वापसी की उम्मीद जताई है।
  • पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की।
  • कूपर कोनोली ने 72 रन की पारी खेली।
  • अय्यर की चोट से टीम में चिंता है।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अय्यर की कलाई में फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन कलाई में थोड़ी सूजन अवश्य है। कोच ने विश्वास व्यक्त किया है कि अय्यर 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेल सकते हैं।

'क्रिकबज' की जानकारी के अनुसार, सहायक कोच ने बताया कि फ्रैक्चर न होने के कारण अय्यर की वापसी संभव है। दरअसल, मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान अय्यर को चोट लगी थी। अय्यर बल्लेबाजी के समय एक तेज शॉट से चोटिल हुए थे।

अय्यर जब नॉन-स्ट्राइकर पर थे, तभी कूपर कोनोली का शॉट उनकी कलाई पर लगा। कोनोली का शॉट इतना तेज था कि अय्यर को काफी दर्द हुआ। हालांकि, उपचार के बाद उन्होंने फिर से बल्लेबाजी की, लेकिन अगले ही गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए।

श्रेयस अय्यर की चोट से पूरा पंजाब किंग्स का दल चिंतित है। अय्यर न केवल कप्तान हैं, बल्कि टीम के शीर्ष क्रम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पिछले सत्र में उनकी अगुवाई में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। यही कारण है कि टीम के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की आशा कर रहे हैं।

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत एक जीत के साथ की है। टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था। टीम के कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली और उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों में 37 रन बनाए। गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाक ने 3 विकेट लिए, जबकि युजवेंद्र चहल ने 28 रन देकर 2 विकेट निकाले।

Point of View

जो कि पंजाब किंग्स के लिए एक चिंता का विषय है। अय्यर की फिटनेस टीम के प्रदर्शन पर सीधा असर डाल सकती है। उनके कप्तान बनने के बाद पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था।
NationPress
15/04/2026

Frequently Asked Questions

श्रेयस अय्यर की चोट कितनी गंभीर है?
श्रेयस अय्यर की चोट गंभीर नहीं है, उनकी कलाई में फ्रैक्चर नहीं है।
क्या अय्यर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेंगे?
ब्रहिड हैडिन ने उम्मीद जताई है कि अय्यर 3 अप्रैल को खेल सकते हैं।
पंजाब किंग्स ने अपना पहला मैच कब खेला?
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 का पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था।
कूपर कोनोली ने कितने रन बनाए?
कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में 72 रन बनाए।
पंजाब किंग्स का अगला मैच कब है?
पंजाब किंग्स का अगला मैच 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है।
Nation Press