26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: श्रेयस अय्यर पर दो मैचों में लगातार जुर्माना, राशि बढ़कर हुई 24 लाख

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: श्रेयस अय्यर पर दो मैचों में लगातार जुर्माना, राशि बढ़कर हुई 24 लाख

सारांश

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर सीएसके के खिलाफ धीमी ओवर रेट के कारण 24 लाख का जुर्माना लगा। यह उनके लिए दूसरा लगातार जुर्माना है। जानें इस मैच के रोमांचक पल।

मुख्य बातें

श्रेयस अय्यर पर लगातार दो मैचों में जुर्माना।
पहले मैच में जुर्माना 12 लाख और दूसरे में 24 लाख।
पंजाब ने सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की।
पंजाब की टीम अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर।
अय्यर ने तूफानी अर्धशतक लगाया।

चेन्नई, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में धीमी ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं फेंक पाई। इसी वजह से श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया, "चूंकि यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के अन्य सदस्यों पर या तो 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया जाएगा।"

पंजाब किंग्स का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया था। इस मैच में भी पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की थी, लेकिन गेंदबाजी के दौरान उनका ओवर रेट धीमा रहा था। उस मैच के बाद भी कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

सीएसके के खिलाफ मैच के बाद श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जो पहले मैच के जुर्माने (12 लाख) से दोगुना है।

हालांकि, जुर्माने की यह राशि श्रेयस अय्यर को अधिक निराश नहीं करेगी। उनकी टीम ने सीएसके के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज की और अय्यर ने भी तूफानी अर्धशतक लगाते हुए जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने आयुष म्हात्रे के 73, शिवम दुबे के 45, और सरफराज खान के 32 रनों की मदद से 5 विकेट पर 209 रन बनाए थे।

पंजाब ने प्रियांश आर्या के 39, प्रभसिमरन के 43, और कप्तान श्रेयस अय्यर के 50 रनों की सहायता से 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया।

इस जीत के साथ पंजाब ने अंकतालिका में पहले स्थान पर जगह बना ली है।

संपादकीय दृष्टिकोण

टीम के लिए चिंताजनक है। हालांकि, उनकी टीम ने सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, जो उनकी क्षमता को दर्शाता है। यह जुर्माना उनकी कप्तानी के लिए एक चुनौती हो सकती है, लेकिन जीत ने उन्हें आत्मविश्वास प्रदान किया है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रेयस अय्यर पर जुर्माना क्यों लगाया गया?
श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है।
जुर्माने की राशि कितनी है?
श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पंजाब किंग्स ने सीएसके के खिलाफ मैच कैसा खेला?
पंजाब किंग्स ने सीएसके के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की।
पहले मैच में श्रेयस अय्यर पर कितना जुर्माना लगा था?
पहले मैच में श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
पंजाब किंग्स की वर्तमान स्थिति क्या है?
पंजाब किंग्स ने इस जीत के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर जगह बनाई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले