11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में फिर से शतक लगाया? भारत की बढ़त 484 रन!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में फिर से शतक लगाया? भारत की बढ़त 484 रन!

सारांश

शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में शतक लगाया। इस लेख में हम उनकी शानदार पारी और भारतीय टीम की स्थिति पर चर्चा करेंगे। जानें कि कैसे गिल ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया और भारत को 484 रन की बढ़त दिलाई।

मुख्य बातें

शुभमन गिल का 100 रन पर नाबाद होना महत्वपूर्ण है।
भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए।
गिल और पंत की साझेदारी ने मैच को प्रभावित किया।
भारत की कुल बढ़त 484 रन है।
जडेजा का योगदान भी महत्वपूर्ण है।

एजबेस्टन, 5 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। टेस्ट प्रारूप में कप्तानी मिलने और बल्लेबाजी क्रम में एक स्थान नीचे चौथे स्थान पर आने के बाद शुभमन गिल का खेलने का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। इंग्लैंड दौरे पर चार पारियों में गिल ने अपना तीसरा शतक बनाकर अपनी काबिलियत साबित कर दी है। एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को दूसरे सत्र के समाप्त होने तक भारत ने चार विकेट पर 304 रन बना लिए हैं। गिल 100 रन पर नाबाद हैं।

पहले टेस्ट में उपकप्तान ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक बनाया था। उसी तरह एजबेस्टन में अब गिल ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। पहली पारी में शानदार 269 रन बनाने के बाद, गिल दूसरी पारी में 100 रन बना चुके हैं। यह उनका आठवां टेस्ट शतक है। उन्होंने 130 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 100 रन बनाए हैं।

गिल ने पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। पंत ने भी तेज गति से अर्धशतक बनाया। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 58 गेंदों पर तीन छक्के और आठ चौके लगाते हुए 65 रन बनाए, जिससे भारतीय पारी में तेजी आई।

क्रीज पर गिल और जडेजा मौजूद हैं। जडेजा 68 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 68 रन की साझेदारी हो चुकी है, और भारत का स्कोर चार विकेट पर 304 रन है।

भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 407 रन पर सिमट गई थी। इस प्रकार, पहली पारी के आधार पर मिली 180 रन की बढ़त के साथ टीम इंडिया की कुल बढ़त अब 484 रन हो गई है। अब देखना होगा कि भारतीय टीम इंग्लैंड को जीत के लिए कितने रन का लक्ष्य देती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि टीम के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण मोड़ है। हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम इस बढ़त को बनाए रखेगी और इंग्लैंड को चुनौती देने में सफल होगी।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभमन गिल ने कितने शतक बनाए हैं?
शुभमन गिल ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 8 शतक बनाए हैं।
भारत की पहली पारी में कितने रन बने थे?
भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे।
एजबेस्टन टेस्ट में भारत की बढ़त कितनी है?
भारत की बढ़त 484 रन की है।
ऋषभ पंत का योगदान क्या था?
ऋषभ पंत ने 58 गेंदों पर 65 रन बनाए और गिल के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की।
जडेजा का प्रदर्शन कैसा रहा?
जडेजा ने 68 गेंदों पर 25 रन बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले