26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 7 पारियों में 578 रन बनाना शुभमन गिल का भारतीय सरजमीं पर लाजवाब प्रदर्शन है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 7 पारियों में 578 रन बनाना शुभमन गिल का भारतीय सरजमीं पर लाजवाब प्रदर्शन है?

सारांश

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 578 रन बनाए हैं। क्या उनकी बल्लेबाजी ने भारतीय क्रिकेट को नया मुकाम दिया है? जानें इस सीरीज के बारे में।

मुख्य बातें

शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन भारतीय टीम की सीरीज में बढ़त गिल ने 578 रन बनाकर कीवी गेंदबाजों को परेशान किया टीम इंडिया के अन्य प्रमुख खिलाड़ियों का योगदान न्यूजीलैंड का संघर्षपूर्ण प्रदर्शन

राजकोट, 14 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल ने निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों की मदद से 56 रन की शानदार पारी खेली। यह भारतीय कप्तान का इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक रहा।

भारतीय सरजमीं पर गिल ने कीवी गेंदबाजों पर कहर बरपाया है। गिल ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में 7 वनडे पारियां खेलते हुए 115.6 की औसत के साथ कुल 578 रन बनाए हैं।

गिल की इस दौरान की पारियों में शामिल हैं: 208 (149 गेंदें), 40* (53 गेंदें), 112 (78 गेंदें), 26 (31 गेंदें), 80* (66 गेंदें), 56 (71 गेंदें), और 56 (53 गेंदें)।

इस मैच में भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ उतरी थी। इसके अलावा श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भी प्लेइंग इलेवन में शामिल थे।

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन और जेडन लेनोक्स के साथ मैदान पर उतरी।

भारत ने वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने डेरिल मिशेल (84), हेनरी निकोलस (62) और डेवोन कॉनवे (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए थे।

इसके जवाब में भारत ने 49 ओवरों में जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 91 गेंदों में 93 रन की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन का योगदान दिया।

टीम इंडिया इस समय तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में मेज़बान टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उनकी बल्लेबाजी से पता चलता है कि युवा खिलाड़ियों में कितनी प्रतिभा है। यह क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कितने रन बनाए हैं?
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 578 रन बनाए हैं।
गिल की पारी में कितने चौके और छक्के थे?
गिल ने 9 चौके और 1 छक्का लगाया।
भारत ने पहले वनडे मैच में कितने विकेट से जीत हासिल की?
भारत ने पहले वनडे मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की।
इस सीरीज में शुभमन गिल का क्या योगदान है?
शुभमन गिल ने इस सीरीज में लगातार दो अर्धशतक बनाए हैं।
न्यूजीलैंड की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं?
न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स आदि शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले