27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट में भारतीय कप्तान के रूप में नया रिकॉर्ड स्थापित किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट में भारतीय कप्तान के रूप में नया रिकॉर्ड स्थापित किया?

सारांश

शुभमन गिल ने बर्मिंघम में खेले जा रहे टेस्ट में 150 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। क्या इससे भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई मिलेगी? जानें इस ऐतिहासिक पारी के बारे में।

मुख्य बातें

शुभमन गिल ने 150 रन बनाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
उन्होंने विराट कोहली का 149 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।
गिल ने 147 रन की पारी भी खेली थी।
यह पारी एजबेस्टन में खेली गई।
गिल ऐसे पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने एजबेस्टन में शतक लगाया।

बर्मिंघम, 3 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में जारी टेस्ट में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धिसबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान का खिताब अपने नाम किया है। गिल ने विराट कोहली के 7 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। विराट ने 2018 में 149 रन बनाए थे।

कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने इस फॉर्मेट में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। हेंडिग्ले में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 147 रन बनाए थे, जो तब उनका सर्वाधिक टेस्ट स्कोर था।

एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट में शुभमन ने न केवल अपने करियर का पहला दोहरा शतक बनाया है, बल्कि इस मैदान पर किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाए गए सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। जैसे ही गिल ने 150 रन बनाए, उन्होंने विराट कोहली के एजबेस्टन में 7 साल पहले बनाए 149 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

गिल इंग्लैंड में 150 रन से अधिक बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले, 1990 में मैनचेस्टर में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 179 रन बनाए थे।

शुभमन गिल ऐसे पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिनका नाम एजबेस्टन में शतक लगाने के रिकॉर्ड में शामिल हुआ है। गिल से पहले इस मैदान पर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए थे।

इस टेस्ट में जडेजा भी शतक के करीब थे, लेकिन उन्होंने 89 रन पर अपना विकेट गंवा दिया।

चेतेश्वर पुजारा के टीम से ड्रॉप होने के बाद शुभमन गिल ने टेस्ट में तीसरे स्थान पर खेलने का निर्णय लिया था, लेकिन वह इस स्थान पर सफल नहीं रहे। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद गिल ने कप्तान के रूप में उनकी जगह ली। वहीं, विराट के टेस्ट से संन्यास के बाद वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं। अब तक तीन पारियों में, उन्होंने दो शतक बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक नई दिशा दिखाई है। उनका रिकॉर्ड इस बात का प्रमाण है कि युवा खिलाड़ी भी बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। यह क्रिकेट में निरंतरता और उत्कृष्टता का प्रतीक है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभमन गिल ने कितने रन बनाए?
शुभमन गिल ने 150 रन बनाए।
कौन सा रिकॉर्ड शुभमन गिल ने तोड़ा?
उन्होंने विराट कोहली का 149 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।
गिल ने कितनी पारियों में शतक बनाए हैं?
गिल ने तीन पारियों में दो शतक बनाए हैं।
क्या शुभमन गिल पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने 150 रन बनाए?
नहीं, वे दूसरे भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने 150 रन से अधिक बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले