27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जय शाह ने दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जय शाह ने दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी?

सारांश

जय शाह ने दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। इस जीत ने 27 वर्षों के बाद दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब दिलाया। जानें इस मैच के महत्वपूर्ण पल और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

जय शाह ने दक्षिण अफ्रीका को जीत पर बधाई दी।
एडेन मार्करम ने 136 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद खिताब जीता।
लॉर्ड्स में भारी भीड़ ने टेस्ट क्रिकेट का उत्साह बढ़ाया।
कगिसो रबाडा ने महत्वपूर्ण विकेट लिए।

नई दिल्ली, 15 जून (राष्ट्र प्रेस)। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने शनिवार को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल जीतने पर बधाई दी।

जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दक्षिण अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने पर बधाई! प्लेयर ऑफ द मैच एडेन मार्करम का शानदार प्रदर्शन रहा। लॉर्ड्स एक अद्भुत स्थल है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में दर्शकों ने टेस्ट क्रिकेट में रुचि दिखाई।"

जय शाह इस मैच के दौरान खुद उपस्थित थे और चैंपियन दक्षिण अफ्रीका को ट्रॉफी भी उन्होंने ही दी।

दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद कोई आईसीसी टूर्नामेंट जीता है। उसने अंतिम बार 1998 में आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट जीता था।

दक्षिण अफ्रीका की इस जीत में एडेन मार्करम, कप्तान टेंबा बवुमा और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एडेन मार्करम ने दूसरी पारी में यादगार 136 रन की पारी खेली। दोनों पारियों में उन्होंने दो विकेट भी लिए। कप्तान टेंबा बवुमा ने पहली पारी में 36 और दूसरी पारी में 66 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में नौ विकेट लेकर इस ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के 66 और ब्यू वेबस्टर के 72 रन की मदद से 212 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 138 पर सिमट गई और पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 74 रन से पीछे हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 207 रन बनाए। 74 रन की बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य दिया।

मार्करम के 136, टेंबा बवुमा के 66, वियान मुल्डर के 27 और डेविड बेडिंगघम के 21 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट282 रन बनाकर मैच जीत लिया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता के रूप में अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया। एडेन मार्करम को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मार्करम ने दूसरी पारी में बवुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 147 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का पल है। यह जीत एक नई शुरुआत का प्रतीक है और विश्व क्रिकेट में उनकी स्थिति को मजबूत करती है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम बार कब आईसीसी टूर्नामेंट जीता था?
दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम बार 1998 में आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट जीता था।
जय शाह ने दक्षिण अफ्रीका को कब बधाई दी?
जय शाह ने 15 जून को दक्षिण अफ्रीका को बधाई दी।
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच एडेन मार्करम थे।
दक्षिण अफ्रीका का अंतिम स्कोर क्या था?
दक्षिण अफ्रीका ने 282 रन बनाकर मैच जीता।
इस जीत में कौन-कौन से खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
एडेन मार्करम, टेंबा बवुमा और कगिसो रबाडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले