क्या मारक्रम के अद्वितीय पराक्रम से दक्षिण अफ्रीका ने पहला आईसीसी विश्व खिताब जीता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मारक्रम के अद्वितीय पराक्रम से दक्षिण अफ्रीका ने पहला आईसीसी विश्व खिताब जीता?

सारांश

दक्षिण अफ्रीका ने एडन मारक्रम की अद्भुत पारी के दम पर **आईसीसी विश्व खिताब** जीता। जानिए इस ऐतिहासिक जीत की कहानी और क्या है इसके पीछे का राज।

मुख्य बातें

एडन मारक्रम की शानदार पारी ने टीम को जीत दिलाई।
दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला आईसीसी विश्व खिताब जीता।
टीम ने **282 रन** का लक्ष्य हासिल किया।
यह जीत देशवासियों के लिए गर्व का पल है।
ऑस्ट्रेलिया को हराना एक बड़ी उपलब्धि है।

लंदन, 14 जून (राष्ट्र प्रेस)। एडन मारक्रम की 136 रन की शानदार पारी के चलते दक्षिण अफ्रीका ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को चौथे दिन पांच विकेट से मात देकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया, जो कि उनका पहला आईसीसी विश्व खिताब है।

दक्षिण अफ्रीका ने 282 रन के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल किया। मारक्रम ने 207 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 136 रन की मैच विजयी पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका ने कल के दो विकेट पर 213 रन से आगे खेलते हुए शानदार जीत हासिल की। कई वर्षों से दक्षिण अफ्रीका की टीम को मारक्रम जैसी पारी का इंतजार था। भले ही वह 136 के निजी स्कोर पर लौट गए, लेकिन उनकी पारी ने विपक्षी टीम के हर खिलाड़ी को मजबूर कर दिया कि वे उनके पास आएं और उनकी पीठ थपथपाएं। इसी पारी के कारण दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास का एक नया अध्याय लिखा गया।

दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रचते हुए अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी का सपना पूरा किया। पहले पारी में 138 रन पर ऑलआउट होकर और ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त देने के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कि दक्षिण अफ्रीका यह कर दिखाएगा। लेकिन ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 207 रन पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने यह अद्भुत कार्य किया। इस कारनामे के नायक रहे एडन मारक्रम, जिन्होंने कल के 102 रन के अपने स्कोर से आगे खेलते हुए टीम को 276 रन पर पहुंचाने के बाद अपना विकेट गंवाया। लेकिन तब तक वह दक्षिण अफ्रीका को जीत के करीब पहुंचा चुके थे।

डेविड बेडिंघम ने नाबाद 21 और काइल वेरेन ने नाबाद 4 रन बनाकर जीत की औपचारिकता पूरी की।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देशवासियों के दिलों में गर्व का अनुभव कराया है। यह जीत सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट का एक नया अध्याय है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका ने कब पहला आईसीसी विश्व खिताब जीता?
दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला आईसीसी विश्व खिताब 14 जून को जीता।
एडन मारक्रम ने कितने रन बनाए?
एडन मारक्रम ने 136 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका ने किस टीम को हराकर खिताब जीता?
दक्षिण अफ्रीका ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता।
क्या दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्‍य हासिल किया?
हाँ, दक्षिण अफ्रीका ने 282 रन का लक्ष्य हासिल किया।
इस जीत के नायक कौन थे?
इस जीत के नायक एडन मारक्रम थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले