क्या डीपीएल 2025 में स्ट्राइकर्स ने वॉरियर्स को 19 रन से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या डीपीएल 2025 में स्ट्राइकर्स ने वॉरियर्स को 19 रन से हराया?

सारांश

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 के नौवें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 19 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी और किसने किया शानदार प्रदर्शन।

मुख्य बातें

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की पहली जीत सार्थक रंजन का शानदार प्रदर्शन आउटर दिल्ली वॉरियर्स की कमजोरी टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा और रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार मैच

नई दिल्ली, 6 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग-2025 (डीपीएल) के नौवें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 19 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही स्ट्राइकर्स ने सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की, जबकि वॉरियर्स को दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए।

टीम को सलामी जोड़ी ने एक मजबूत शुरुआत दी। वैभव कांडपाल और सार्थक रंजन के बीच 8.4 ओवर में 55 रन की साझेदारी हुई। वैभव ने 33 गेंदों में एक छक्का और पांच चौके लगाते हुए 38 रन का योगदान दिया।

हालांकि, सार्थक रंजन ने एक छोर को थामे रखा। उन्होंने 50 गेंदों में 77 रन बनाकर टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँचाया, जिसमें उनके बल्ले से पांच छक्के और सात चौके निकले।

सलामी बल्लेबाजों के अलावा, अर्जुन राप्रिया (नाबाद 17) इस पारी में दहाई का आंकड़ा छूने वाले तीसरे खिलाड़ी रहे।

विपक्षी टीम की ओर से सिद्धार्थ शर्मा, हर्ष त्यागी और कमल बैरवा ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि शिवम शर्मा ने एक विकेट लिया।

इसके जवाब में, आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर मात्र 144 रन बना सकी।

टीम को 21 के स्कोर पर प्रियांश आर्य के रूप में बड़ा झटका लगा, जो महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसी स्कोर पर टीम ने वरुण यादव (0) का विकेट भी गंवाया।

वॉरियर्स ने 64 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे। यहां से केशव डबास और ध्रुव सिंह ने पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।

केशव डबास ने 26 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल थे। ध्रुव ने 10 गेंदों में 17 रन बनाकर योगदान दिया।

विपक्षी टीम की ओर से विकास दीक्षित और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि हर्षित राणा ने दो विकेट झटके। दीपांशु गुलिया ने एक विकेट चटकाया।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने इस सीजन का अपना पहला मैच सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ खेला था, जिसे उन्होंने आठ विकेट से गंवाया। वहीं, आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ 40 रन से हारने के बाद 'पुरानी दिल्ली 6' को 82 रन से मात दे चुकी है।

राष्ट्र प्रेस

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह कह सकता हूँ कि इस मैच ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की क्षमता को दर्शाया है। उनकी पहली जीत से टीम में उत्साह का संचार होगा, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स को अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने की ज़रूरत है। दोनों टीमों के प्रदर्शन ने इस सीज़न को और भी रोमांचक बना दिया है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीपीएल 2025 का सबसे अच्छा खिलाड़ी कौन था?
इस मैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सार्थक रंजन रहे जिन्होंने 77 रन बनाए।
स्ट्राइकर्स ने कितने रन बनाए?
स्ट्राइकर्स ने 163 रन बनाए।
वॉरियर्स ने कितने विकेट खोए?
वॉरियर्स ने 9 विकेट खोए।
क्या यह स्ट्राइकर्स की पहली जीत थी?
हाँ, यह स्ट्राइकर्स की इस सीजन की पहली जीत थी।
वॉरियर्स की अगली प्रतियोगिता कब है?
वॉरियर्स की अगली प्रतियोगिता की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 13 मिनट पहले
  2. 43 मिनट पहले
  3. 56 मिनट पहले
  4. 1 घंटा पहले
  5. 1 घंटा पहले
  6. 1 घंटा पहले
  7. 2 घंटे पहले
  8. 2 घंटे पहले