20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जल्द होगी टी20 वर्ल्ड कप वार्म अप शेड्यूल की घोषणा, मैच खेलने को तैयार 'इंडिया ए' और 'यूएसए'?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जल्द होगी टी20 वर्ल्ड कप वार्म अप शेड्यूल की घोषणा, मैच खेलने को तैयार 'इंडिया ए' और 'यूएसए'?

सारांश

भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। जानिए कब और कहाँ खेले जाएंगे ये मुकाबले, और किस स्थान पर होगा मुख्य टूर्नामेंट।

मुख्य बातें

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 7 फरवरी से शुरू हो रहा है।
इंडिया 'ए' और यूएसए वार्म-अप मुकाबलों में शामिल होंगे।
मुख्य टीम की तैयारी नवी मुंबई में होगी।
भारत का पहला मैच यूएसए के खिलाफ होगा।
टीमों का प्रदर्शन देखने के लिए तैयार रहें!

नई दिल्ली, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मेंस टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल सोमवार को घोषित होने की संभावना है, जिसमें इंडिया 'ए' और यूएसए शामिल होंगे। टी20 फॉर्मेट का महाकुंभ 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में खेला जाएगा।

उम्मीद है कि इंडिया 'ए' दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मुख्य वर्ल्ड कप टीम एक मैच खेलेगी। संभावना है कि मुख्य भारतीय टीम अपना वार्म-अप मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम या फिर मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलेगी।

गत चैंपियन भारत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने राष्ट्र प्रेस को बताया, "वार्म-अप मुकाबलों का फाइनल शेड्यूल सोमवार को आने की पूरी संभावना है। इसमें कुछ परिवर्तन हो सकते हैं।"

संभावना है कि टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम 2 या 3 फरवरी को मुंबई में इकट्ठा होगी। बीसीसीआई ने पहले ही घोषणा की थी कि तिलक वर्मा पूरी तरह फिट होने और बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में पेट के निचले हिस्से की चोट से रिहैब पूरा करने के बाद टीम में शामिल होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए की टीम भारत के साथ 'ग्रुप ए' में शामिल है। यह टीम 3 और 5 फरवरी को दो वार्म-अप मैच खेलेगी, जिसमें डीवाई पाटिल स्टेडियम इन मुकाबलों की मेज़बानी के लिए दावेदार है। भारत और यूएसए के साथ ग्रुप ए में पाकिस्तान, नीदरलैंड और नामीबिया भी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम 7 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला यूएसए के साथ खेला जाएगा।

इसके बाद भारत 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगा। वहीं, यूएसए की टीम 10 फरवरी को पाकिस्तान, 13 फरवरी को नीदरलैंड और 15 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि भारत और यूएसए के बीच होने वाले वार्म-अप मैचों से पहले की तैयारियाँ दर्शाती हैं कि खेल का स्तर कितना ऊँचा है। हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लेगी।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 वर्ल्ड कप कब हो रहा है?
टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच होगा।
इंडिया 'ए' और यूएसए के बीच वार्म-अप मैच कब होंगे?
इनका शेड्यूल सोमवार को घोषित होने की संभावना है।
मुख्य भारतीय टीम वार्म-अप मैच कहाँ खेलेगी?
मुख्य भारतीय टीम वार्म-अप मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम या ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेल सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले