क्या टिम डेविड ने भारत के खिलाफ दूसरा सबसे तेज टी20 अर्धशतक बनाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टिम डेविड ने भारत के खिलाफ दूसरा सबसे तेज टी20 अर्धशतक बनाया?

सारांश

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में एक नई उपलब्धि हासिल की है। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने यह अर्धशतक कितनी तेजी से बनाया और इसके पीछे की कहानी क्या है? जानिए इस रोमांचक मैच की हर एक बारीकी।

मुख्य बातें

टिम डेविड ने 23 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
कैमरून ग्रीन का रिकॉर्ड 19 गेंदों का है।
टिम डेविड ने 74 रन की पारी खेली।
भारत ने कुल 186 रन का लक्ष्य दिया।
अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए।

नई दिल्ली, 2 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने भारत के खिलाफ होबार्ट में चल रहे तीसरे टी20 मैच में 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ, डेविड भारत के खिलाफ सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में कैमरून ग्रीन पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 2022 में हैदराबाद में केवल 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

इस सूची में तीसरे स्थान पर ट्रेविस हेड हैं, जिन्होंने 2024 में ग्रोस आइलेट में भारत के खिलाफ 24 गेंदों में टी20 अर्धशतक पूरा किया।

रविवार को खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 14 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद टिम डेविड ने मिचेल मार्श के साथ तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 59 रन जोड़कर पारी को संभाला। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। टिम डेविड ने 38 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 8 चौके शामिल रहे।

इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ छठे विकेट के लिए 39 गेंदों में 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। स्टोइनिस ने 39 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 64 रन बनाए, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट निकाले। शिवम दुबे को 1 विकेट मिला।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मुकाबलों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भारत के खिलाफ एक नए रिकॉर्ड की भी स्थापना की। यह दर्शाता है कि खेल में लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ना संभव है, और खिलाड़ियों की मेहनत और तैयारी ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाती है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टिम डेविड ने कितनी गेंदों में अर्धशतक बनाया?
टिम डेविड ने 23 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
भारत के खिलाफ सबसे तेज टी20 अर्धशतक किसने बनाया?
भारत के खिलाफ सबसे तेज टी20 अर्धशतक कैमरून ग्रीन ने 19 गेंदों में बनाया।
भारत के खिलाफ टिम डेविड का अर्धशतक किस स्थान पर है?
टिम डेविड का अर्धशतक भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में दूसरा सबसे तेज है।
राष्ट्र प्रेस