टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हेटमायर ने पूरन की बराबरी की

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हेटमायर ने पूरन की बराबरी की

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। हेटमायर की शानदार पारी ने उन्हें पूरन के बराबर ला खड़ा किया। जानिए इस ऐतिहासिक मैच के दिलचस्प तथ्य।

Key Takeaways

  • वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया।
  • टी20 विश्व कप में बनाया नया रिकॉर्ड - 254 रन।
  • हेटमायर ने 34 गेंदों पर 85 रन बनाए।
  • वेस्टइंडीज ने 19 छक्के लगाए, जो एक इनिंग में सबसे ज्यादा हैं।
  • जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का पिछला रिकॉर्ड 234 रन था।

मुंबई, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज ने एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए।

शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की धुंआधार बल्लेबाजी के चलते वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इसके साथ ही, कैरेबियाई टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी स्थापित किया है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इसने भारतीय टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 234 रन बनाए थे।

हेटमायर ने केवल 34 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। इस पारी के साथ हेटमायर ने टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में निकोलस पूरन की बराबरी कर ली है। हेटमायर इस वर्ल्ड कप में अब तक 17 छक्के लगा चुके हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज ने यह तीसरी बार 250 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने जिम्बाब्वे के साथ बराबरी कर ली है। क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में भारत ने सबसे अधिक चार बार 250 से ज्यादा रन बनाए हैं।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इस पारी में कुल 19 छक्के लगाए, जो टी20 वर्ल्ड कप की एक इनिंग में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले, नीदरलैंड ने 2014 में टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ 19 छक्के लगाए थे।

हेटमायर के अलावा पॉवेल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने केवल 13 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए।

Point of View

बल्कि एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ यह जीत दर्शाती है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट अभी भी दुनिया में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
NationPress
23/02/2026

Frequently Asked Questions

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कौन सा रिकॉर्ड बनाया?
वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा स्कोर 254 रन बनाया।
हेटमायर ने कितने छक्के लगाए?
हेटमायर ने इस मैच में 7 छक्के लगाए।
क्या हेटमायर ने निकोलस पूरन के साथ कोई रिकॉर्ड तोड़ा?
हाँ, हेटमायर ने टी20 विश्व कप में एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में निकोलस पूरन की बराबरी की है।
वेस्टइंडीज की इस पारी में कुल कितने छक्के लगे?
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इस पारी में कुल 19 छक्के लगाए।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का पिछला रिकॉर्ड क्या था?
भारत ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 ओवर में 234 रन बनाए थे।
Nation Press