27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या युकी भांबरी का सफर यूएस ओपन सेमीफाइनल में समाप्त हो गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या युकी भांबरी का सफर यूएस ओपन सेमीफाइनल में समाप्त हो गया?

सारांश

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और माइकल वीनस की जोड़ी ने यूएस ओपन में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। क्या यह उनके करियर का एक नया मोड़ है? जानिए पूरी कहानी!

मुख्य बातें

युकी भांबरी ने अपने पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में भाग लिया।
सेमीफाइनल में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।
भांबरी और वीनस की जोड़ी ने कड़ा मुकाबला किया।
यूएस ओपन में भारतीय चुनौती का अंत हुआ।
भांबरी का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

न्यूयॉर्क, 5 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके न्यूजीलैंड के जोड़ीदार माइकल वीनस को यूएस ओपन मेंस डबल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भांबरी को नील स्कूप्स्की और जो सैलिसबरी की अनुभवी छठी वरीयता प्राप्त ब्रिटिश जोड़ी के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में 7-6 (2), 6-7 (5), 4-6 से शिकस्त मिली।

यूएस ओपन मेंस डबल्स चैंपियनशिप फाइनल में जो सैलिसबरी-नील स्कुप्स्की की जोड़ी मार्सेल ग्रानोलर्स-होरासियो जेबालोस से भिड़ेगी। ग्रानोलर्स और जेबालोस ने गैर-वरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी रॉबर्ट कैश और जेजे ट्रेसी को तीन सेटों में 6-3, 3-6, 6-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

लुई आर्मस्ट्रॉन्ग स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले सेट के टाईब्रेक तक कांटे की टक्कर देने के बाद भांबरी और वीनस ने शानदार खेल दिखाते हुए केवल दो अंक गंवाए और पहला सेट 7-6(2) से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में भांबरी और वीनस ने पहले ही गेम में प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़कर बढ़त हासिल कर ली। फैंस को बड़े उलटफेर की उम्मीद थी, लेकिन भांबरी-वीनस ने भी अपनी सर्विस गंवा दी। इसके बाद कुछ और कड़े गेम खेले गए, जिसके परिणामस्वरूप एक और टाईब्रेक हुआ। इस बार टाईब्रेक और सेट 7-6(5) से ब्रिटिश जोड़ी के नाम रहे।

तीसरे सेट में सैलिसबरी-स्कुप्स्की ने अचानक दबदबा बना लिया, खासकर नेट पर यह जोड़ी अजेय नजर आई। 5-3 की बढ़त पर ब्रिटिश जोड़ी के पास लगातार तीन मैच प्वाइंट थे, जिन्हें गंवा बैठे। हालांकि, निर्णायक सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया।

अपना पहला ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल खेल रहे भांबरी इस साल के यूएस ओपन में आखिरी भारतीय चुनौती थे। इससे पहले, अनिरुद्ध चंद्रशेखर और विजय सुंदर प्रशांत की जोड़ी ब्राजील के फर्नांडो रोमबोली और ऑस्ट्रेलिया के जॉन-पैट्रिक स्मिथ से 6-4, 6-3 से हारकर बाहर हो गई थी।

इससे पहले, भारतीय दिग्गज रोहन बोपन्ना और उनके मोनाको के जोड़ीदार रोमेन अर्नेओडो शनिवार को पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए थे। इसी तरह अर्जुन काधे और उनके इक्वाडोर के जोड़ीदार डिएगो हिडाल्गो भी पहले दौर में हारकर बाहर हो गए।

संपादकीय दृष्टिकोण

और हमें उम्मीद है कि वह भविष्य में और बेहतर करेंगे।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युकी भांबरी ने किसमें हार का सामना किया?
युकी भांबरी ने यूएस ओपन मेंस डबल्स सेमीफाइनल में हार का सामना किया।
सेमीफाइनल में युकी भांबरी की जोड़ीदार कौन थे?
युकी भांबरी के जोड़ीदार न्यूजीलैंड के माइकल वीनस थे।
भांबरी की हार का स्कोर क्या था?
भांबरी और वीनस की हार का स्कोर 7-6 (2), 6-7 (5), 4-6 था।
यूएस ओपन फाइनल में कौन सी जोड़ी भिड़ेगी?
फाइनल में जो सैलिसबरी और नील स्कूप्स्की की जोड़ी भिड़ेगी।
इस साल के यूएस ओपन में भारत की अंतिम चुनौती कौन थी?
इस साल के यूएस ओपन में भारत की अंतिम चुनौती युकी भांबरी थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले