क्या 2026 फीफा वर्ल्ड कप में नई चीनी एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 8 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। फीफा और उसके आधिकारिक प्रौद्योगिकी साथी लेनोवो ने 7 जनवरी को यह घोषणा की कि वे आगामी 2026 फीफा वर्ल्ड कप में लेनोवो द्वारा विकसित कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीकों का उपयोग करेंगे ताकि रेफरी की तकनीक, मैच विश्लेषण क्षमताओं और प्रशंसक भागीदारी अनुभवों को और बेहतर बनाया जा सके।
रिपोर्टों के अनुसार, वर्ल्ड कप में लेनोवो द्वारा विकसित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें एक फुटबॉल एआई सुपर इंटेलिजेंट एजेंट, वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) के लिए एक 3डी डिजिटल ह्यूमन विजुअलाइजेशन सॉल्यूशन और रेफरी के दृष्टिकोण के लिए एक एआई वीडियो एन्हांसमेंट सिस्टम शामिल हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)