28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'आमि डाकिनी' में 'हुस्न भी, मौत भी' के रहस्यों का पर्दा उठेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'आमि डाकिनी' में 'हुस्न भी, मौत भी' के रहस्यों का पर्दा उठेगा?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि 'आमि डाकिनी' एक ऐसी कहानी है जो रहस्यों और जादुई दुनिया में ले जाती है? इस शो में प्यार, जुनून और विनाश का ताना-बाना है। जुड़िए इस अद्भुत सफर में और जानें कैसे एक खूबसूरत लेकिन जिद्दी महिला अपने खोए हुए प्यार की तलाश में निकलती है।

मुख्य बातें

रहस्य से भरी कहानी अद्वितीय किरदार प्यार और जुनून का ताना-बाना थ्रिल और इमोशन्स कोलकाता में शूटिंग

मुंबई, 21 जून (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता हितेश भारद्वाज सोनी टीवी के नए हॉरर शो 'आमि डाकिनी' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि शो की कहानी कोई साधारण नहीं है, बल्कि रहस्यों से भरी हुई है। इसकी शूटिंग कोलकाता में की गई है।

'आमि डाकिनी' की टैगलाइन है, जिसमें कहा गया है, 'हुस्न भी, मौत भी'।

कहानी डाकिनी नाम की एक रहस्यमयी महिला की है। वह दिखने में बेहद खूबसूरत है, लेकिन स्वभाव से जिद्दी है। वह बहुत कम बोलती है, लेकिन उसकी चुप्पी बहुत कुछ कहती है। उसकी नजरें लोगों को अस्थिर कर देती हैं और उसकी मौजूदगी गहरा असर छोड़ती है। उसे सिर्फ एक चीज चाहिए, और वह है अपना खोया हुआ प्यार, उसका पति।

उसके इस सफर में प्यार, जुनून और विनाश हैं। अगर कोई उसके रास्ते में आता है, तो वह जिंदा नहीं बचता।

थ्रिलर से भरपूर 'आमि डाकिनी' में गहराई और भावनाओं का ताना-बाना है, जो सीधे दिल को छू जाता है। डाकिनी के किरदार में अभिनेत्री शीन दास हैं। हितेश शो में अयान रॉय चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। अयान एक ऐसा व्यक्ति है, जो चीजों पर शक करता है, लेकिन कहानी में वह एक जादुई और अजीब दुनिया में पहुंच जाता है, जो पूरी तरह से अनजानी है।

शो के बारे में बात करते हुए हितेश ने कहा, 'आमि डाकिनी कोई साधारण कहानी नहीं है, इसमें कई परतें और भावनाएं हैं। इसकी कहानी धीरे-धीरे गहरा असर छोड़ती है। अयान का किरदार चुनौतीपूर्ण था। शो में भाव सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।'

उन्होंने कहा, 'इस तरह की कहानियों ने मुझे सिखाया कि हर एक नजर और हर एक रुकावट के पीछे कोई न कोई मतलब होता है। आप सिर्फ सीन नहीं कर रहे होते, बल्कि एक ऐसे माहौल को अपना रहे होते हैं, जहां हुस्न भी है, मौत भी। इस शो से जुड़ी भावना शूटिंग खत्म होने के बाद भी बनी रहती है।'

'आमि डाकिनी' 23 जून से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव ऐप पर शुरू हो रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

'आमि डाकिनी' एक अद्वितीय हॉरर शो है, जो न केवल दर्शकों को डराता है, बल्कि भावनाओं का गहरा अनुभव भी प्रदान करता है। यह शो दर्शकों को एक अनजानी दुनिया में ले जाकर उनका मन मोह लेता है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आमि डाकिनी का क्या प्लॉट है?
आमि डाकिनी एक जादुई दुनिया में फैली हुई एक रहस्यमयी महिला की कहानी है, जो अपने खोए हुए प्यार को पाने के लिए हर संभव प्रयास करती है।
शो कब प्रसारित होगा?
यह शो 23 जून से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव ऐप पर प्रसारित होगा।
शो में मुख्य किरदार कौन हैं?
शो में हितेश भारद्वाज अयान रॉय चौधरी का किरदार निभा रहे हैं और शीन दास डाकिनी के किरदार में हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले