27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अगले हफ्ते सेवा पीएमआई, इन्फ्रा आउटपुट डेटा और वैश्विक आर्थिक आंकड़े भारतीय शेयर बाजार की चाल निर्धारित करेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अगले हफ्ते सेवा पीएमआई, इन्फ्रा आउटपुट डेटा और वैश्विक आर्थिक आंकड़े भारतीय शेयर बाजार की चाल निर्धारित करेंगे?

सारांश

भारतीय शेयर बाजार अगले सप्ताह कई महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों के प्रभाव में रहेगा। सेवा पीएमआई, इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट और बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकती है। जानें, क्या हैं आगामी घटनाएँ और क्या होगी बाजार की प्रतिक्रिया।

मुख्य बातें

सर्विसेज पीएमआई और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेटा महत्वपूर्ण हैं।
बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत से बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया संभव है।
मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन शानदार रहा।
महंगाई दर में कमी से निवेशकों को राहत मिल सकती है।
वैश्विक आर्थिक संकेत का ध्यान रखना आवश्यक है।

मुंबई, 16 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। दूसरी तिमाही के नतीजे, सर्विसेज पीएमआई, इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा और बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की शानदार जीत से बाजार की दिशा प्रभावित होगी। यह जानकारी रविवार को बाजार के विशेषज्ञों द्वारा साझा की गई।

इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर अमेरिका से आने वाले आर्थिक आंकड़े जैसे कि फेड मिनट्स का भी भारतीय शेयर बाजार पर प्रभाव पड़ेगा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा ने कहा, "इसके साथ ही अगले सप्ताह एआई-लिंक्ड शेयरों में जारी अस्थिरता पर भी ध्यान देना आवश्यक होगा, क्योंकि यह बाजार की धारणा को व्यापक रूप से प्रभावित कर सकता है।"

पिछले सप्ताह निफ्टी और सेंसेक्स का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा। निफ्टी 1.64 प्रतिशत या 417.75 अंक बढ़कर 25,910.05 पर और सेंसेक्स 1.62 प्रतिशत या 1,346.50 अंक बढ़कर 84,562.78 पर बंद हुआ।

इस दौरान, मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 896.05 अंक या 1.50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 60,739.20 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 176.55 अंक या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,252.50 पर बंद हुआ।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का कारण वैश्विक और घरेलू स्तर पर मजबूत संकेतों का होना था। इसमें अमेरिकी शटडाउन का समाप्त होना और भारत में थोक एवं खुदरा महंगाई का कम होना शामिल है।

जीएसटी की दरों में कमी के चलते खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में 0.25 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं, थोक महंगाई दर अक्टूबर में -1.21 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

पिछले सप्ताह निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 4.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शीर्ष पर था। निफ्टी आईटी 3.37 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 2.94 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 1.32 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 2.40 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 1.54 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.49 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत शेयर बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत है और इस पर बाजार सकारात्मक प्रतिक्रिया दे सकता है। इससे केंद्र की एनडीए सरकार की स्थिरता में भी वृद्धि होगी, जो अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भारतीय शेयर बाजार आगामी घटनाओं से प्रभावित होगा। वैश्विक और घरेलू आर्थिक संकेतों का बाजार पर गहरा असर होगा। हमें उम्मीद है कि बाजार स्थिरता की ओर बढ़ेगा, जो कि अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अगले हफ्ते बाजार पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?
बाजार पर सर्विसेज पीएमआई, इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा और बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत का प्रभाव पड़ सकता है।
क्या निफ्टी और सेंसेक्स में वृद्धि होगी?
पिछले सप्ताह के मजबूत प्रदर्शन के आधार पर, संभावनाएं हैं कि निफ्टी और सेंसेक्स में वृद्धि जारी रह सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले