16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टीएमसी पर अधीर रंजन चौधरी का गंभीर आरोप: चुनाव जीतने के लिए भय का माहौल बना रही है

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टीएमसी पर अधीर रंजन चौधरी का गंभीर आरोप: चुनाव जीतने के लिए भय का माहौल बना रही है

सारांश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बीच, अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी गुंडागर्दी और भय का माहौल बना रही है। उन्होंने इस स्थिति के बावजूद आम जनता के मताधिकार के प्रति दृढ़ता का समर्थन किया।

मुख्य बातें

अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
टीएमसी चुनाव में गुंडागर्दी और डर का माहौल बना रही है।
पश्चिम बंगाल में मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा।
आम जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग करने का मन बना लिया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।

मुर्शिदाबाद, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियों में जुटे हैं। एक ओर, टीएमसी चौथी बार सत्ता में बने रहने के प्रयास में है, वहीं भाजपा सत्ता में आने की हर संभव कोशिश कर रही है। इस चुनावी माहौल में सियासी बयानबाजियां भी तेज हो गई हैं।

बहरामपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल चुनाव के दौरान आम जनता को डराने-धमकाने और दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है।

अधीर रंजन चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि टीएमसी की यह पहचान बन चुकी है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से समर्थन जुटाने के बजाय भय का माहौल बनाने की रणनीति अपनाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को डराने, धमकाने और लूटपाट जैसे तरीकों का सहारा ले रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपनी कमजोर स्थिति का अंदेशा हो गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब राजनीतिक स्थिति कमजोर होती है, तब ऐसे तरीके अपनाए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी अब अपनी स्थिति सुधारने के लिए गुंडागर्दी का सहारा ले रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका और स्थानीय पुलिस की मदद होने का भी आरोप लगाया।

अधीर रंजन चौधरी ने यह भी दावा किया कि मुर्शिदाबाद और बहरामपुर के लोग इस तरह की गतिविधियों से भयभीत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता ने इन परिस्थितियों के बावजूद अपने मताधिकार का उपयोग करने का संकल्प लिया है।

यह ध्यान देने योग्य है कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 15 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा, पहला चरण 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरा चरण 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगा। जबकि, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर क्या आरोप लगाए?
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि टीएमसी चुनाव के दौरान लोगों को डराने और गुंडागर्दी का सहारा ले रही है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव कब होंगे?
पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा।
क्यों अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर हमले किए?
उन्होंने टीएमसी की लोकतांत्रिक तरीकों से समर्थन जुटाने की बजाय भय का माहौल बनाने की रणनीति पर सवाल उठाया।
क्या लोग इस स्थिति से डर रहे हैं?
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुर्शिदाबाद और बहरामपुर के लोग इस तरह की गतिविधियों से भयभीत नहीं हैं।
मतदान की गिनती कब होगी?
मतदान की गिनती 4 मई को होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले