क्या किसी वैध मतदाता को अवैध घोषित किया जा सकता है? : अधीर रंजन चौधरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या किसी वैध मतदाता को अवैध घोषित किया जा सकता है? : अधीर रंजन चौधरी

सारांश

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एसआईआर को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है कि कहीं कोई वैध मतदाता अवैध मतदाताओं की सूची में ना डाल दिया जाए। उन्होंने भाजपा की संभावित चालाकियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की दृढ़ता को दोहराया है।

मुख्य बातें

वैध मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए।
एसआईआर की प्रक्रिया में सावधानी बरतना आवश्यक है।
कांग्रेस पार्टी भाजपा के दुरुपयोग के खिलाफ खड़ी है।
मतदाता सूचियों की गहन जांच जरूरी है।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का अधिकार महत्वपूर्ण है।

पटना, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को एसआईआर के संबंध में चिंता व्यक्त की है कि कहीं कोई वैध मतदाता अवैध मतदाताओं की सूची में डाल दिया जाए। हमारी पार्टी इस प्रथा के खिलाफ है। यदि कहीं भी वैध मतदाता को अवैध घोषित किया जाएगा, तो हम इसका विरोध करेंगे।

पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने हाल ही में बिहार में जनसभाओं के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने भी इस बात पर चिंता जताई थी कि एसआईआर के बहाने किसी वैध मतदाता का नाम अवैध मतदाता की सूची में ना डाला जाए।

उन्होंने कहा कि एसआईआर पहले भी इस देश में हो चुका है। लेकिन, हमें यह समझना होगा कि इस बार का विशेष गहन पुनरीक्षण अलग है। यह सरकार मौजूदा राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए एसआईआर कराने जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। एक स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की स्थिति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि हमें समझना चाहिए कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित करना नहीं है। लेकिन, यदि भाजपा की तरफ से इस तरह की कोशिश की जाती है, तो निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी इसका मुकाबला करेगी।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहां की सरकार ने इस दिशा में पूरी व्यवस्था कर ली है। राज्य सरकार ने अपने अधिकारियों की तैनाती भी कर दी है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की मंशा स्पष्ट है कि हम किसी भी वैध मतदाता को अवैध घोषित नहीं होने देंगे। इसके लिए हमें जो भी करना होगा, हम वो करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसआईआर का क्या मतलब है?
एसआईआर का मतलब 'विशेष गहन पुनरीक्षण' है, जो मतदाता सूचियों की जांच करने की प्रक्रिया है।
कांग्रेस पार्टी एसआईआर के खिलाफ क्यों है?
कांग्रेस पार्टी का मानना है कि एसआईआर के दौरान वैध मतदाताओं को अवैध घोषित किया जा सकता है, जिससे नागरिकों का मतदान का अधिकार प्रभावित होता है।
कौन लोग वैध मतदाता माने जाते हैं?
जो लोग चुनाव में मतदान करने के लिए पंजीकृत हैं, उन्हें वैध मतदाता माना जाता है।
क्या एसआईआर के दौरान कोई खास प्रक्रिया होती है?
हाँ, एसआईआर के दौरान मतदाता सूचियों की गहन जांच की जाती है ताकि किसी भी अनियमितता को रोका जा सके।
क्या कांग्रेस इस मुद्दे पर कोई कदम उठाएगी?
बिल्कुल, कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी वैध मतदाता को अवैध घोषित नहीं होने देगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 27 मिनट पहले
  2. 28 मिनट पहले
  3. 43 मिनट पहले
  4. 43 मिनट पहले
  5. 47 मिनट पहले
  6. 52 मिनट पहले
  7. 53 मिनट पहले
  8. 57 मिनट पहले