क्या अफगानिस्तान में सड़क हादसे में 8 यात्रियों की जान गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अफगानिस्तान में सड़क हादसे में 8 यात्रियों की जान गई?

सारांश

अफगानिस्तान में एक और भयानक सड़क दुर्घटना ने लोगों की जान ले ली। जानें इस घटना के पीछे की वजह और सुरक्षा नियमों की अनदेखी के नतीजों के बारे में। क्या इस तरह की घटनाएं फिर से होंगी?

मुख्य बातें

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
लापरवाह ड्राइविंग से बचें।
घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करें।
सड़क की स्थिति की नियमित जांच करें।
यातायात नियमों का उल्लंघन गंभीर परिणाम ला सकता है।

काबुल, 2 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तरी अफगानिस्तान के जौजजान प्रांत में एक कार के पलटने से आठ यात्रियों की जान चली गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता कारी अब्दुल सत्तार ने मंगलवार को दी।

अधिकारी ने इस खतरनाक दुर्घटना के लिए लापरवाह तरीके से गाड़ी चलाने को जिम्मेदार ठहराया। यह घटना सोमवारअक्चा जिले में हुई, जहां आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिंहुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए, चालक ने एक कार में 12 यात्रियों को बिठा लिया, जबकि कार की क्षमता पांच से अधिक की नहीं थी।

पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाओं में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सबसे घातक दुर्घटना अगस्त में पश्चिमी हेरात प्रांत में हुई थी, जिसमें 79 यात्रियों की जान गई।

आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 27 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिम में एक बस के पलटने से कम से कम 25 यात्रियों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।

मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने कहा कि यह घटना दक्षिणी कंधार को काबुल से जोड़ने वाले राजमार्ग पर अरघांडी इलाके में हुई और यह लापरवाह तरीके से गाड़ी चलाने के कारण हुई।

कानी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने तत्परता से कार्रवाई की और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया।

प्रांतीय पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में तीन यात्रियों की जान चली गई और चार अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता एहसानुल्लाह कामगर ने कहा कि यह घटना कोहिस्तान जिले के पुल-ए-शोपे इलाके में हुई थी, जहां लापरवाह तरीके से गाड़ी चलाने के कारण एक यात्री वाहन पलट गया।

कामगर ने कहा कि मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार घायलों को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?
अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं मुख्यतः लापरवाह ड्राइविंग, खराब सड़क की स्थिति और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण बढ़ रही हैं।
क्या अफगानिस्तान में यातायात नियमों का पालन किया जाता है?
अफगानिस्तान में यातायात नियमों का पालन करने में अक्सर कमी देखी जाती है, जिसके परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
क्या सरकार सड़क सुरक्षा के लिए कुछ कर रही है?
हां, अफगानिस्तान सरकार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं बना रही है, लेकिन उन योजनाओं को लागू करने में चुनौतियाँ हैं।
इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?
सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना, सुरक्षित ड्राइविंग अभ्यास अपनाना और नियमित रूप से वाहन की स्थिति की जांच महत्वपूर्ण हैं।
क्या घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता मिलती है?
जी हां, घटनास्थल पर पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले