एम्स दिल्ली में 26 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू

Click to start listening
एम्स दिल्ली में 26 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू

सारांश

एम्स-दिल्ली ने असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 26 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन करें।

Key Takeaways

  • असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 26 पदों की भर्ती।
  • आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू।
  • अंतिम तिथि 11 मई है।
  • सैलरी 1,42,506 रुपए प्रति माह।
  • आवेदन शुल्क सामान्य के लिए 3,000 रुपए।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-दिल्ली) ने असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 26 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स-दिल्ली) ने जिन 26 पदों पर आवेदन मांगे हैं, उनमें नेफ्रोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा के असिस्टेंट प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर, पैथोलॉजी/साइटो-पैथोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर, क्लिनिकल हेमेटोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर और यूरोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर के 2-2; पैथोलॉजी (मुख्य विभाग), साइटो-पैथोलॉजी (मुख्य विभाग), नेत्र विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर (डॉ आरपीसी), पल्मोनरी मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर, ऑन्को-एनेस्थेसियोलॉजी (एनसीआई, झज्जर), ऑन्को-एनेस्थेसियोलॉजी (डॉ. ब्रेर्च) और एनेस्थेसियोलॉजी (एनसीआई, झज्जर) के 1-1; ऑन्को-एनेस्थेसियोलॉजी/एनेस्थेसियोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर के 4 और न्यूरोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर के 3 पद शामिल हैं।

एम्स-दिल्ली द्वारा जारी पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 की अनुसूची I और II या तीसरी अनुसूची के भाग II में शामिल चिकित्सा योग्यता, पद के अनुसार विशिष्ट पोस्ट-ग्रेजुएशन योग्यता (एमडी/एमएस/डीएम/एमसीएच) और शिक्षण/अनुसंधान अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 11 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक पात्रता जांच, स्क्रीनिंग प्रक्रिया, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,42,506 रुपए प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। सामान्य/ओबीसी के लिए यह शुल्क 3,000 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 2,400 रुपए निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

Point of View

NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई है।
आवेदन शुल्क क्या होगा?
सामान्य/ओबीसी के लिए 3,000 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 2,400 रुपए है।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक पात्रता जांच, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
Nation Press