क्या अमेठी में चाय की दुकान में अनियंत्रित ट्रक घुसने से लोग घायल हुए?
सारांश
Key Takeaways
- अमेठी में तेज रफ्तार ट्रक ने चाय की दुकान में घुसकर कई लोगों को घायल किया।
- घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
- सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
अमेठी, 11 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। रविवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर अमेठी में देखने को मिला। जायस थाना क्षेत्र के बस स्टॉप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक चाय की दुकान में जा घुसा।
यह हादसा इतना भीषण था कि दुकान में रखा सारा सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गति काफी तेज थी और चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सीधे चाय की दुकान में घुस गया। घटना के समय दुकान के आसपास कई लोग मौजूद थे, जो ट्रक की चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जायस थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को मौके से हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।