क्या कैमूर में तेज रफ्तार ट्रक ने होटल में घुसकर जानें ली?

Click to start listening
क्या कैमूर में तेज रफ्तार ट्रक ने होटल में घुसकर जानें ली?

सारांश

कैमूर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने होटल में घुसकर एक युवक की जान ले ली जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा एनएच-2 पर हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। जानिए इस दर्दनाक घटना के बारे में।

Key Takeaways

  • हादसा एनएच-2 पर हुआ था।
  • एक युवक की मौत और दो लोग घायल हुए।
  • ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया।
  • स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की।
  • सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

कैमूर, २४ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह राजस्थान से टाइल्स लेकर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर खड़े तीन वाहनों से टकराकर एक होटल में जा घुसा। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

यह हादसा दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-२) पर मुठानी के पास हुआ, जब ट्रक अनियंत्रित होकर तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही, स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

मोहनिया थाना के एसआई संजय राउत ने बताया कि बुधवार सुबह करीब ४.४० बजे ट्रक के चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रक पास खड़े अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुस गया। इस दौरान होटल में सो रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन होटल की दीवार तोड़ते हुए खेत में जा गिरे। मृतक की पहचान सीता राम के रूप में हुई। वहीं, रोहतास के दिनारा निवासी बृजेश चौधरी और अन्य घायल हैं। हादसे के समय होटल में मौजूद अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

स्थानीय गीता पासी ने बताया कि राधा कृष्ण होटल के हिस्से से ट्रक की टक्कर हुई। इसमें मजदूर और मिस्त्री सोए थे। इसी दौरान एक तेज गति से आ रहा ट्रक होटल में टक्कर मार गया, जिससे सीता राम की मौत हो गई।

वहीं, दीना पासवान ने बताया कि हम लोग रात को होटल के बाहर सोए हुए थे। बुधवार की सुबह यह हादसा हुआ, हम लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

Point of View

NationPress
23/02/2026

Frequently Asked Questions

कैमूर में ट्रक हादसे में कितने लोग घायल हुए?
इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।
हादसे की वजह क्या थी?
ट्रक चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ।
ट्रक किस राज्य से आ रहा था?
यह ट्रक राजस्थान से आ रहा था।
हादसे के समय होटल में कितने लोग मौजूद थे?
होटल में कई लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने भागकर अपनी जान बचाई।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और घायलों का इलाज शुरू कर दिया।
Nation Press