13 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अमित शाह का एर्नाकुलम में बड़ा बयान: यह चुनाव केरल के भविष्य का है

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अमित शाह का एर्नाकुलम में बड़ा बयान: यह चुनाव केरल के भविष्य का है

सारांश

गृह मंत्री अमित शाह ने एर्नाकुलम में एक जनसभा में कहा कि 9 अप्रैल का चुनाव केरल के भविष्य को तय करने वाला है। उन्होंने एनडीए के समर्थन में लोगों से अपील की।

मुख्य बातें

9 अप्रैल एनडीए को वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी का गठन।
भाजपा ने पीएफआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कोच्चि के लिए बड़ी योजनाएं।

एर्नाकुलम, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। केरल के एर्नाकुलम में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि 9 अप्रैलकेरल के भविष्य को सुनिश्चित करने का है।

केरल की जनता ने यूडीएफ को हटाकर एलडीएफ को सत्ता में लाया, फिर एलडीएफ को हटा कर यूडीएफ को लाया। दोनों दलों ने भ्रष्टाचार किया है।

गृह मंत्री ने कहा कि केरल का विकास नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने से ही संभव है। यहां के लोग सबसे पहले शिक्षित हुए हैं, लेकिन उनके पास नौकरी की कमी है। उन्हें नौकरी के लिए गुल्फ देशों की ओर देखना पड़ता है। हम एक ऐसा केरल बनाना चाहते हैं जहाँ के युवाओं को अपने प्रदेश में ही नौकरी मिले।

अमित शाह ने कहा कि पूरी दुनिया में परिवर्तन आ रहा है। एलडीएफ की कम्युनिस्ट पार्टी और यूडीएफ का अस्तित्व संकट में है। उन्होंने कहा कि 2014 में एनडीए को 14 प्रतिशत वोट मिले थे, 2019 में 16 प्रतिशत और अब 2024 में 20 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि एनडीए में एक नया साथी ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी जुड़ी है, जिसका गठन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए किया गया। उन्होंने एनडीए में ट्वेंटी-ट्वेंटी का स्वागत करते हुए ईस्टर के दिन ईसाई समुदाय से अपील की कि वे एनडीए के साथ जुड़ें।

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 1760 करोड़ रुपए की योजनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति 'जस्टिस टू ऑल, इम्पीचमेंट टू नन' के तहत काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जब पीएफआई ने देशविरोधी गतिविधियां कीं, तो भाजपा ने एक ही दिन में उनके सभी सदस्यों को जेल भेज दिया। वक्फ संशोधन बिल के तहत एर्नाकुलम में 600 ईसाई और हिंदू परिवारों की 400 एकड़ भूमि हड़प ली गई थी, लेकिन एलडीएफ और यूडीएफ ने इस पर चुप्पी साधी।

गृह मंत्री ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ दोहरे चरित्र वाली पार्टियां हैं। राहुल गांधी और विजयन दोनों भाजपा को एक-दूसरे की बी टीम कहते हैं, लेकिन मैं विजयन जी को बताना चाहता हूं कि इस बार भाजपा और एनडीए केरल में ए टीम बनने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लाखों स्टार्टअप शुरू हुए हैं, लेकिन विजयन जी का एक स्टार्टअप 'नेम चेंज स्टार्टअप' है, जहाँ मोदी की योजनाओं का श्रेय लिया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अमित शाह ने एर्नाकुलम में क्या कहा?
अमित शाह ने कहा कि 9 अप्रैल का चुनाव केरल के भविष्य को तय करने वाला है, न कि किसी की सरकार बदलने का।
एनडीए ने केरल में कितने वोट हासिल किए थे?
2014 में एनडीए को 14 प्रतिशत वोट मिले थे, 2019 में 16 प्रतिशत, और अब 2024 में 20 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।
ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी का गठन क्यों हुआ?
यह पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए बनाई गई है।
भाजपा ने पीएफआई के खिलाफ क्या कार्रवाई की?
भाजपा की सरकार ने पीएफआई के सभी सदस्यों को एक ही दिन में जेल भेज दिया।
गृह मंत्री ने केरल के लिए क्या योजनाएं बताई?
अमित शाह ने कोच्चि में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 1760 करोड़ रुपए की योजनाओं की घोषणा की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले