26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अमित शाह का पंजाब दौरा: 'आप-दा सरकार' में विकास और कानून व्यवस्था का अभाव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अमित शाह का पंजाब दौरा: 'आप-दा सरकार' में विकास और कानून व्यवस्था का अभाव

सारांश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब दौरे से पहले आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था और विकास की कमी है। मोगा में होने वाली रैली में वे जनता से संवाद करेंगे।

मुख्य बातें

अमित शाह का पंजाब दौरा राजनीतिक महत्व रखता है।
आम आदमी पार्टी पर आरोप कि सरकार में विकास की कमी है।
मोगा में भाजपा की 'बदलाव रैली' का आयोजन।
रैली का उद्देश्य पंजाब में गुंडागर्दी और बेरोजगारी से मुक्ति।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन।

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वे मोगा जिले में एक भव्य रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब पहुंचने से पहले, उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला और कहा कि इस रिमोट कंट्रोल वाली 'आप-दा सरकार' में पंजाब से कानून व्यवस्था और विकास गायब हैं।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है, क्योंकि जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए मशहूर पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने भ्रष्टाचार, नशा और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से कानून व्यवस्था और विकास नदारद हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आज मोगा में पंजाब भाजपा की 'बदलाव रैली' में पंजाब के बहनों-भाइयों से संवाद के लिए उत्सुक हूं।"

मोगा रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह पंजाब की पवित्र धरती, मोगा (किल्ली चहल), में एक विशाल 'बदलाव रैली' को संबोधित करने आ रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब को गुंडागर्दी, नशे और बेरोजगारी से मुक्त कराने और उसे प्रगति के नए मार्ग पर ले जाने का दृष्टिकोण साझा करेगी।"

पंजाब में अमित शाह की रैली के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि यह रैली पंजाब के लिए विकास, अच्छे शासन और नई राजनीतिक दिशा का दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी और इसे सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।

पंजाब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ढाका विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में 'फ्लैग मार्च' भी किया। यह मार्च ढाका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से होकर गुजरा। मार्च के दौरान जनता को राज्य में बदलाव और विकास का संदेश दिया गया। उन्हें किली चहलन में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह रैली भाजपा के लिए एक अवसर है कि वह अपनी राजनीतिक दिशा स्पष्ट करे।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अमित शाह किस जिले में रैली करेंगे?
अमित शाह मोगा जिले में रैली करेंगे।
आम आदमी पार्टी पर अमित शाह ने क्या आरोप लगाए?
उन्होंने आरोप लगाया कि 'आप-दा सरकार' में कानून व्यवस्था और विकास की कमी है।
रैली का उद्देश्य क्या है?
रैली का उद्देश्य पंजाब को गुंडागर्दी, नशे और बेरोजगारी से मुक्त कराना है।
भाजपा ने रैली की तैयारी कैसे की?
भाजपा ने रैली के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं ताकि यह सफल हो सके।
फ्लैग मार्च का क्या महत्व है?
फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता को बदलाव और विकास का संदेश देना था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले