3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एपीएसएसबी सीजीएल 2026 के लिए 122 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें सभी विवरण

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एपीएसएसबी सीजीएल 2026 के लिए 122 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें सभी विवरण

सारांश

अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) ने सीजीएल 2026 के लिए 122 ग्रुप सी पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण तिथियों और पात्रता मानदंडों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

मुख्य बातें

एपीएसएसबी सीजीएल 2026 के लिए 122 पदों पर आवेदन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित उम्र सीमा: 18 से 35 वर्ष लिखित परीक्षा 31 मई को होगी

इटानगर, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 122 ग्रुप सी पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इन ग्रुप-सी पदों में पर्सनल असिस्टेंट (स्टेनोग्राफर ग्रुप-III) के 30, लाइब्रेरियन के 2, और अपर डिवीजन क्लर्क के 90 पद शामिल हैं।

एपीएसएसबी ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू करने का ऐलान किया है और आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपनी एप्लीकेशन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय लिंक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

आवेदकों को मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और संबंधित पद के लिए डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके साथ ही अन्य निर्धारित पात्रता भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है, जिसकी गणना 16 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन टेस्ट/लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 29,200 से 92,300 रुपए प्रति माह होगी। लिखित परीक्षा का आयोजन 31 मई को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होने की उम्मीद है।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 200 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के लिए 150 रुपए है। पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क में छूट है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एपीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर मांगी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी के लिए 200 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 150 रुपए है।
उम्र की सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
कब होगी लिखित परीक्षा?
लिखित परीक्षा 31 मई को आयोजित होने की संभावना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 घंटे पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले