2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अश्विन दूसरे खिलाड़ियों के लिए रास्ता खोल रहे हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अश्विन दूसरे खिलाड़ियों के लिए रास्ता खोल रहे हैं?

सारांश

आर अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लिया है और नई टी20 लीग में खेलने का संकेत दिया है। क्या यह अन्य भारतीय क्रिकेटरों के लिए अवसरों का द्वार खोलेगा? जानिए आकाश चोपड़ा की राय और अश्विन के करियर की प्रमुख बातें।

मुख्य बातें

आर अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लिया है।
उनका यह कदम अन्य भारतीय क्रिकेटरों के लिए अवसरों का द्वार खोल सकता है।
आकाश चोपड़ा ने इस पर अपने विचार साझा किए हैं।
अश्विन का आईपीएल करियर शानदार रहा है।
अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध क्रिकेटर आर अश्विन ने बुधवार को आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। संन्यास के इस ऐलान के साथ ही अश्विन ने दूसरी टी20 लीग में खेलने के संकेत दिए हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाया है कि क्या अब अन्य भारतीय क्रिकेटर भी दूसरे टी20 लीग में खेलने का अवसर पाएंगे?

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेने के बाद कहा कि वह दुनिया की विभिन्न लीगों में खेलना चाहेंगे। वह एक नई दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। उनके इस कदम से क्या अन्य भारतीय क्रिकेटरों के लिए भी दुनिया की दूसरी क्रिकेट लीगों में खेलने का रास्ता खुलेगा?

आकाश ने कहा कि अश्विन का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है। वह जिस लीग में खेलना चाहेंगे, उन्हें अवश्य चुना जाएगा और वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि बीसीसीआई ने आईपीएल की नवीनता और आकर्षण को बनाए रखने के लिए नियम बनाया है कि भारतीय क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेना होगा।

आर अश्विन के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद यह चर्चा होने लगी है कि वह अगले साल 'द हंड्रेड' में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

ज्ञात हो कि अंबाती रायडू ने सीपीएल और दिनेश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका20 लीग में खेला है।

आईपीएल में अश्विन 2008 से 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। वह पंजाब किंग्स के कप्तान भी रह चुके हैं।

220 आईपीएल मैचों की 98 पारियों में 833 रन बनाने वाले अश्विन ने 187 विकेट लिए हैं। वह आईपीएल इतिहास के पांचवे सफलतम गेंदबाज हैं।

अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सफर अत्यंत यादगार रहा है। 2010 से 2024 के बीच 106 टेस्ट में 537 विकेट, 116 वनडे में 156 विकेट और 65 टी20 में 72 विकेट उनके नाम हैं। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन एक बल्लेबाज के रूप में भी सफल रहे हैं। 6 शतक और 14 अर्धशतक के साथ उन्होंने 3,503 रन बनाए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य का भी संकेत देता है। यह समय है जब अन्य क्रिकेटरों को भी नए अवसरों की खोज करनी चाहिए।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आर अश्विन ने कब आईपीएल से संन्यास लिया?
आर अश्विन ने 28 अगस्त को आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की।
आकाश चोपड़ा ने अश्विन के बारे में क्या कहा?
आकाश चोपड़ा ने कहा कि अश्विन का यह कदम अन्य भारतीय क्रिकेटरों के लिए भी नई टी20 लीग में खेलने के अवसर खोल सकता है।
अश्विन का आईपीएल करियर कैसा रहा है?
अश्विन का आईपीएल करियर शानदार रहा है, उन्होंने 220 मैचों में 187 विकेट और 833 रन बनाए हैं।
अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कब छोड़ा?
आर अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।
अश्विन का अगला लक्ष्य क्या है?
अश्विन ने संकेत दिया है कि वह दुनिया भर की विभिन्न लीगों में खेलना चाहेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले