14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अजय राय का आश्वासन: असम में कांग्रेस की सरकार बनने का विश्वास

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अजय राय का आश्वासन: असम में कांग्रेस की सरकार बनने का विश्वास

सारांश

लखनऊ में यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने असम विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने भाजपा की सहयोगी पार्टियों के समाप्त होने के क्रम पर भी चिंता व्यक्त की। जानिए उनकी बातों में क्या है खास।

मुख्य बातें

असम में कांग्रेस की सरकार बनने का भरोसा भाजपा पर सहयोगी दलों को खत्म करने का आरोप विपक्ष की सरकारें को समाप्त करने का प्रयास राष्ट्रीय अध्यक्ष की गारंटी को पूरा करने का आश्वासन जनता की जागरूकता का जिक्र

लखनऊ, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच गारंटी की घोषणा की है। इस संबंध में यूपी कांग्रेस के प्रमुख अजय राय ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है और वहां हमारी सरकार बनेगी।

लखनऊ में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि असम में हमारी सरकार बनने जा रही है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दी गई गारंटी को हम पूरा करेंगे। कांग्रेस हमेशा अपने वादों को निभाती है, चाहे वह असम हो या केरल। हम जो भी चुनावी वादे करते हैं, उन्हें सरकार बनने के बाद पूरा करेंगे।

बिहार विधान परिषद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर अजय राय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह तो होना ही था, क्योंकि भाजपा धीरे-धीरे अपनी सहयोगी पार्टियों को समाप्त कर देती है।

उन्होंने ओडिशा का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भाजपा ने बीजेडी को समाप्त कर दिया है। महाराष्ट्र में भाजपा के पुराने और मजबूत सहयोगी बाल ठाकरे थे, उनकी पार्टी को भी समाप्त कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि आप किसी भी राज्य को देख सकते हैं, भाजपा अपने सहयोगियों को खत्म कर देती है। वही हाल अब बिहार में करने जा रही है। भाजपा नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा को समाप्त करने की दिशा में बढ़ रही है।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर अजय राय ने कहा कि जहां भी विपक्ष की सरकार होती है, भाजपा उसे समाप्त करने का प्रयास करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को जहां भी लगता है कि वह कमजोर है, चाहे वह बंगाल हो या केरल, हर जगह विपक्षी सरकारों को समाप्त करने का प्रयास करती है। लेकिन, अब जनता जागरूक हो गई है। यह पूरी तरह से समाप्त होने वाले हैं।

ममता बनर्जी के मांसाहारी भोजन वाले बयान पर अजय राय ने कहा कि भाजपा का काम ही है कि जहां लोग आराम से भोजन कर रहे हैं, उनका भोजन बंद कर दें। उनका चैन छीन लें, उनकी नींद हराम कर दें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की क्या योजना है?
कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए पांच गारंटी की घोषणा की है और पार्टी का विश्वास है कि वे जीतेंगे।
भाजपा की सहयोगी पार्टियों के बारे में अजय राय का क्या कहना है?
अजय राय ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को खत्म कर रही है, जैसे कि ओडिशा और महाराष्ट्र में हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले