4 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अजय राय का अमित शाह पर आरोप, भाजपा नक्सलियों को देती है संरक्षण

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अजय राय का अमित शाह पर आरोप, भाजपा नक्सलियों को देती है संरक्षण

सारांश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर बयान को झूठा बताया और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा को नक्सलियों का संरक्षक बताया और राहुल गांधी की छवि पर भी सवाल उठाए।

मुख्य बातें

अजय राय ने अमित शाह के बयान को झूठा कहा।
भाजपा पर नक्सलियों को संरक्षण देने का आरोप ।
राहुल गांधी की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाए गए।
नक्सलवाद पर राजनीतिक बयानबाजी की गई।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं की हत्या का उल्लेख।

लखनऊ, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर कड़ा जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी के बारे में उनका बयान पूरी तरह से झूठा है। लखनऊ में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में यूपी कांग्रेस प्रमुख ने बताया कि अमित शाह ने जो कुछ भी कहा, वह भ्रामक है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही कांग्रेस नेताओं पर नक्सलियों के हमले हुए थे। भाजपा के लोग नक्सलियों को संरक्षण देते हैं और उनके लिए काम करते हैं। जब उन्हें लगता है कि उनका काम पूरा हो गया है, तब नक्सलवाद को समाप्त करने की बात करते हैं। सच्चाई यह है कि भाजपा ही नक्सलियों को पालती है।

अजय राय ने कहा कि रमन सिंह की सरकार के दौरान कई कांग्रेस नेताओं की हत्या हुई। राहुल गांधी कभी भी नक्सलियों के मंच पर नहीं गए। आज के समय में राहुल गांधी जैसी प्रतिष्ठा किसी अन्य नेता की नहीं है।

लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि वह अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई बार नक्सलियों और उनके समर्थकों के साथ देखे गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सल फ्रंट संगठनों ने भाग लिया, इसका मेरे पास रिकॉर्ड है। 2010 में ओडिशा में लाडो शिकोका के साथ राहुल गांधी ने मंच साझा किया। शिकोका ने उसी मंच से भड़काऊ भाषण दिया और राहुल गांधी को माला भी पहनाई।

2018 में हैदराबाद में गुमड़ी विट्ठल राव उर्फ ‘गद्दार’ से मुलाकात की, जो नक्सली विचारधारा के करीब रहे। 2025 में को-ऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ पीस के साथ मुलाकात की। 172 जवानों को मारने वाला हिड़मा जब मारा गया, तो इंडिया गेट पर नारे लगे। 'कितने हिड़मा मारोगे, हर घर से हिड़मा निकलेगा’ और इस वीडियो को राहुल गांधी ने स्वयं ट्वीट किया। इन्होंने 1970 से लेकर मार्च 2026 तक नक्सलवाद का समर्थन किया है। अगर 20 हजार लोगों की मृत्यु का कोई जिम्मेदार है, तो वह कांग्रेस और उसकी वामपंथी विचारधारा वाली पार्टी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहाँ दोनों पक्षों के आरोप और प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं। इसे समझना आवश्यक है कि किस प्रकार राजनीतिक बयानबाजी जनभावनाओं को प्रभावित कर रही है।
RashtraPress
4 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अजय राय ने अमित शाह के बयान पर क्या कहा?
अजय राय ने अमित शाह के नक्सलवाद पर बयान को झूठा कहा और भाजपा पर नक्सलियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी का नक्सलियों से क्या संबंध है?
अमित शाह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे कई बार नक्सलियों और उनके समर्थकों के साथ देखे गए हैं।
भाजपा का नक्सलवाद के प्रति क्या रुख है?
अजय राय का कहना है कि भाजपा नक्सलियों को पालती है और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तब नक्सलवाद खत्म करने की बात करती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले