सपा सांसद राजीव राय का सरकार पर आरोप, कहा-'देश से झूठ बोलने के लिए मांफी मांगे सरकार'
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए गए बयान को सपा सांसद राजीव कुमार राय ने गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस बयानों के लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि सरकार झूठ फैलाने का काम कर रही है।
राजीव कुमार राय ने राष्ट्र प्रेस से चर्चा करते हुए कहा, "सरकार को सबसे पहले माफी मांगनी चाहिए। जब भी किसी राज्य में चुनाव होते हैं, सरकार वहां जाकर झूठा प्रचार करती है और यह दावा करती है कि हमने नक्सलवाद खत्म करने का काम किया है। यह कोई नई बात नहीं है, यह तो पहले से चल रहा है।"
उन्होंने घुसपैठियों के बारे में बात करते हुए कहा कि झारखंड, बिहार और दिल्ली से आए घुसपैठिए कहां गए हैं। जब उत्तर प्रदेश में कुछ लोग पकड़े गए, तो उन्हें बंगाल में छोड़ दिया गया। ऐसी अक्षम सरकार जो चुनाव के बाद बिना आंकड़ों के घुसपैठियों की बात करती है, यह देश के लिए खतरनाक है।
उन्होंने आगे कहा, "जो कुछ भी मंत्री और सरकार कहती हैं, वह पूरा देश जानता है। वे ऐसे बयान देते हैं जहां उन्हें नहीं देना चाहिए। इस तरह के बयान केवल लोगों का ध्यान भटकाने के लिए होते हैं। आप राजनीति में एक एजेंडा लेकर आते हैं और उस पर चुनाव लड़ते हैं।"
राजीव कुमार राय ने यह भी कहा, "वे कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, लेकिन कोई भी हिंसा का समर्थन नहीं करता। अगर सरकार ऐसी दमनकारी नीतियों को अपनाती रही और भेदभाव करती रही, तो यह सब भाषणों में अच्छा लगता है, लेकिन असलियत से दूर है।"
कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अगर नक्सलवाद खत्म हुआ है, तो यह स्वागत योग्य है, लेकिन इसके लिए शहादत किसने दी? कांग्रेस ने। हमारी पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम में शहादत दी है, और आज भी हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद होते हैं।"