30 अक्टूबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशेज के 'पिंक बॉल' टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशेज के 'पिंक बॉल' टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ?

सारांश

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाले डे-नाइट एशेज टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। जानिए टीम में और किसका चयन हुआ है।

मुख्य बातें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
पैट कमिंस चोट के कारण खेल नहीं पाएंगे।
ब्रेंडन डॉगेट ने पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था।
डे-नाइट टेस्ट 4 दिसंबर को गाबा में होगा।
टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

मेलबर्न, 28 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 दिसंबर से गाबा में प्रारंभ होने जा रहे डे-नाइट एशेज टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कप्तान पैट कमिंस लगातार दूसरे मैच में खेल नहीं पाएंगे।

पैट कमिंस पीठ के दर्द के कारण पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में नहीं खेल सके थे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने केवल दो दिन में अपने नाम किया था। इस तेज गेंदबाज को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए दो हफ्तों का समय दिया गया है। 32 वर्षीय पैट कमिंस टीम के साथ ब्रिस्बेन जाएंगे।

कमिंस की अनुपस्थिति में ब्रेंडन डॉगेट, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड अपनी जगह बनाए रख सकते हैं। ब्रेंडन डॉगेट ने पर्थ में टेस्ट डेब्यू करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे।

इस टीम में अनुभवी ओपनर उस्मान ख्वाजा को शामिल किया गया है। ख्वाजा पीठ में ऐंठन के कारण पर्थ में खेल गए पहले मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर सके थे।

'क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू' के अनुसार, कमिंस ने शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में अभ्यास किया। उन्होंने मंगलवार को न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के क्रिकेट सेंट्रल हेडक्वार्टर में ट्रेनिंग सेशन किया, जिसमें उन्होंने पिंक बॉल से स्टीव स्मिथ को एक घंटे से अधिक समय तक गेंदबाजी की।

ऑस्ट्रेलियाई टीम रविवार को गाबा में अपना पहला ट्रेनिंग सेशन करेगी, जिसके बाद सोमवार को एक और सेशन होगा।

पर्थ स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज 172 रन पर सिमट गई। इस पारी में मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट हासिल किए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में केवल 132 रन बनाए।

इंग्लैंड के पास यहां से 40 रन की लीड थी, लेकिन मेहमान टीम दूसरी पारी में सिर्फ 164 रन पर आउट हो गई। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन का टारगेट मिला, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसेर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि कप्तान पैट कमिंस की चोट ने टीम की रणनीति को प्रभावित किया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया अपनी ताकत को बनाए रखते हुए इस महत्वपूर्ण मैच में कैसे प्रदर्शन करेगा।
RashtraPress
30 अक्टूबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पैट कमिंस क्यों नहीं खेलेंगे?
पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण लगातार दूसरे मैच में नहीं खेल पाएंगे।
इस टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में कौन शामिल है?
ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मिचेल स्टार्क और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
टेस्ट मैच कब शुरू होगा?
यह टेस्ट मैच 4 दिसंबर को गाबा में शुरू होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले