16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में हिंदी अनुवादकों की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में हिंदी अनुवादकों की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

सारांश

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में हिंदी अनुवादक के 6 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।

मुख्य बातें

हिंदी अनुवादक के लिए 6 पदों पर भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल।
योग्यता: ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक।
आवेदन शुल्क जनरल के लिए 1,000 रुपए।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी।

नई दिल्ली, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की खोज में लगे युवाओं के लिए एक उत्तम अवसर प्रस्तुत किया गया है। भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने हिंदी अनुवादक के लिए कुल 6 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीबीएमबी द्वारा इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

हिंदी अनुवादक के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास अन्य आवश्यक पात्रता और अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 19 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षा और मूल दस्तावेज़ों की स्क्रीनिंग के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 35,400 से 1,12,400 रुपए तक का वेतन मिलेगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपए है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें। आवश्यक दस्तावेज़ों को सही आकार में अपलोड करें। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें योग्य उम्मीदवारों को हिंदी अनुवादक के पद पर चयनित किया जाएगा। यह प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी, जिससे सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को मौका मिल सके।
RashtraPress
16 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीबीएमबी में हिंदी अनुवादक के पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए पहले बीबीएमबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, फिर संबंधित पद के लिए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क कितना है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपए है।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है, जिसमें आरक्षित श्रेणी के लिए छूट है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और दस्तावेज़ों की स्क्रीनिंग के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले