सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: ग्रुप जनरल मैनेजर पद के लिए 27 अप्रैल तक करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: ग्रुप जनरल मैनेजर पद के लिए 27 अप्रैल तक करें आवेदन

सारांश

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (आरआईटीईएस) लिमिटेड ने ग्रुप जनरल मैनेजर (एचआर) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं और आवेदन करें।

मुख्य बातें

आरआईटीईएस में ग्रुप जनरल मैनेजर (एचआर) के पद के लिए आवेदन शुरू।
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
योग्य उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा।
सैलरी पैकेज 1,20,000 से 2,80,000 रुपए प्रति माह।
आवेदकों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

नई दिल्ली, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (आरआईटीईएस) लिमिटेड ने ग्रुप जनरल मैनेजर (एचआर) के पद पर भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है।

इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपनी आवेदन पत्र को निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।

आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/पीजीडीएम/पीजीडीएचआरएम या मानव संसाधन/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम कल्याण/एमएचआरओडी में समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास 23 सालों का कार्य अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बिना साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 1,20,000 से 2,80,000 रुपए का वेतन दिया जाएगा।

आवेदकों की अधिकतम आयु 55 साल निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 600 रुपए और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 300 रुपए है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार पहले आरआईटीईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज को सही साइज में अपलोड करें। अंतिम में, आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या इस पद के लिए लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, चयन साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी के लिए 600 रुपए और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 300 रुपए है।
इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 साल है।
कितने वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है?
उम्मीदवारों के पास 23 सालों का कार्य अनुभव होना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले