एचएलएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए 40 पदों पर भर्ती की, अंतिम तिथि 10 मार्च

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एचएलएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए 40 पदों पर भर्ती की, अंतिम तिथि 10 मार्च

सारांश

एचएलएल लाइफकेयर ने मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए 40 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों की भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवारों को 10 मार्च तक आवेदन करना होगा।

मुख्य बातें

एचएलएल ने 40 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क 1,180 रुपए है।
चयन प्रक्रिया में सीबीटी परीक्षा शामिल है।

नई दिल्ली, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। जो युवा मेडिकल क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, उनके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। भारतीय स्वास्थ्य उत्पाद निर्माण कंपनी, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 40 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

एचएलएल द्वारा जारी किए गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस अवधि में आवेदन कर सकते हैं।

मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए मांगे गए पदों में शामिल हैं: इंजीनियरिंग के 17, फार्मा के 6, मार्केटिंग के 10, मानव संसाधन के 2, सामाजिक कार्य के 1, डेटा एनालिस्ट का 1 और अस्पताल प्रबंधन के 3 पद। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए, जो 1 फरवरी के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक, बीफार्म, एमबीए, एमएसडब्ल्यू, और अन्य संबंधित डिग्री के साथ न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत हैं।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस के लिए 1,180 रुपए है। एससी, एसटी और पीडब्लू वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट मिलेगी।

सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), प्रीलिमनरी इंटरव्यू, मानसिक स्वास्थ्य जांच और फाइनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले एचएलएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें, फिर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एचएलएल में मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको एचएलएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस के लिए आवेदन शुल्क 1,180 रुपए है।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु क्या है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया में सीबीटी परीक्षा, प्रीलिमिनरी इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 3 सप्ताह पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले