14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आरवीएनएल में जनरल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 5 मई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आरवीएनएल में जनरल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 5 मई

सारांश

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने जनरल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के लिए 3 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई है।

मुख्य बातें

आरवीएनएल में 3 पदों पर भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई ।
जनरल मैनेजर के लिए वेतन 1,20,000 से 2,80,000 रुपए ।
असिस्टेंट मैनेजर के लिए वेतन 30,000 से 1,20,000 रुपए ।
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी के लिए 400 रुपए ।

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने योग्य उम्मीदवारों के लिए जनरल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 3 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।

आरवीएनएल द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना में जनरल मैनेजर (डिजाइन) का 1 पद और असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के 2 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई है। योग्य उम्मीदवार समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक बैचलर या मास्टर डिग्री, हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, और अनुवाद में डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव भी होना चाहिए।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित जनरल मैनेजर को 1,20,000 से 2,80,000 रुपए और असिस्टेंट मैनेजर को 30,000 से 1,20,000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु जनरल मैनेजर के लिए 57 वर्ष और असिस्टेंट मैनेजर के लिए 30 वर्ष है, जो 5 मई की स्थिति पर आधारित होगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी के लिए 400 रुपए निर्धारित किया गया है। एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को इस शुल्क में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को पहले आरवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद की आधिकारिक अधिसूचना पर क्लिक करें, और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें। सभी आवश्यक जानकारियों को भरें और आवश्यक दस्तावेज अटैच करें। जनरल मैनेजर पद के लिए आवेदन को ईमेल पर भेजें और असिस्टेंट मैनेजर के लिए इसे निर्धारित पते पर भेजें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो योग्यताओं और कौशलों पर आधारित है। यह भर्ती प्रक्रिया उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरवीएनएल में जनरल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको आरवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, वहां से अधिसूचना डाउनलोड करें और आवेदन पत्र भरकर भेजें।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई है।
क्या एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क में छूट है?
हाँ, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले