केंद्रीय विद्यालय संगठन में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित अन्य पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल
सारांश
Key Takeaways
- केंद्रीय विद्यालय संगठन में 2 पदों की भर्ती
- आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल
- अधिकतम आयु 56 वर्ष
- सैलरी 56,100 से 2,08,700 रुपए प्रति माह
- ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय विद्यालय में कार्य करना लाखों लोगों का सपना होता है। यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित कुल 2 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
जिन 2 पदों के लिए केवीएस ने आधिकारिक सूचना जारी की है, उनमें एक्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट डायरेक्टर (राजभाषा) के लिए 1-1 पद शामिल हैं।
केवीएस की ओर से इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
आवेदन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री और हिंदी/अंग्रेजी में मास्टर्स की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स को अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव होना भी अनिवार्य है।
दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का वेतन पद अनुसार 56,100 से 2,08,700 रुपए प्रति माह होगा।
आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक सूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें। सभी आवश्यक जानकारियों को फॉर्म में भरें और संबंधित दस्तावेजों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ संलग्न करें। अंत में, आवेदन को एक लिफाफे में डालकर 'एडिशनल कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन) केंद्रीय विद्यालय संगठन, 18, इंस्टीट्यूशनल एरिया, शहीद जीत सिंह मार्ग, नई दिल्ली-110016' पते पर भेज दें।