22 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में हिंदी अनुवादक के लिए भर्ती का सुनहरा अवसर, आवेदन करें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में हिंदी अनुवादक के लिए भर्ती का सुनहरा अवसर, आवेदन करें

सारांश

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के हिंदी अनुवादक पदों के लिए आवेदन करने का यह एक बेहतरीन मौका है। अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।

मुख्य बातें

हिंदी अनुवादक के लिए 6 पदों की भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन आवश्यक उम्र सीमा 18 से 37 वर्ष

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक अद्भुत अवसर है। भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने हिंदी अनुवादक के लिए कुल 6 पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।

बीबीएमबी द्वारा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी अनुवादक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित योग्यताएँ और कार्य अनुभव भी होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 19 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और मूल दस्तावेजों की स्क्रीनिंग के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से 1,12,400 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिए गए संबंधित पद के लिए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर हिंदी भाषा में रुचि रखने वालों के लिए।
RashtraPress
22 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।
क्या हिंदी अनुवादक पद के लिए कोई विशेष योग्यता आवश्यक है?
जी हां, संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले