28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय एथलीट्स वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जलवा दिखाएंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय एथलीट्स वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जलवा दिखाएंगे?

सारांश

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के एथलीट्स से पदक जीतने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में ब्राजील की टीम ने 36 पदक हासिल किए हैं। क्या भारत अपने एथलीट्स के साथ इस चैंपियनशिप में आगे बढ़ पाएगा? जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

भारत ने 11 पदक प्राप्त किए हैं।
ब्राजील शीर्ष पर है 36 पदकों के साथ।
प्रतियोगिता में 1000 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं।
चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चल रही है।
यह भारत में सबसे बड़ा पैरा-गेम्स आयोजन है।

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शुक्रवार को भारतीय प्रशंसक अपने एथलीटों से पदक जीतने की उम्मीद करेंगे। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस चैंपियनशिप में ब्राजील की टीम ने कुल 36 पदक हासिल किए हैं, जिसमें 12 स्वर्ण, 17 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं, भारत ने 11 पदक (4 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य) के साथ सातवें स्थान पर है।

शुक्रवार को सुबह के सत्र (9 से 11.30 बजे तक) में भारतीय एथलीट महिला शॉट पुट, महिला डिस्कस थ्रो, पुरुष शॉट पुट, पुरुष लंबी कूद, पुरुषों की 1500 मीटर दौड़, महिलाओं की 200 मीटर दौड़, पुरुषों की डिस्कस थ्रो, पुरुषों की 100 मीटर दौड़, महिलाओं की 100 मीटर दौड़ और महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में भाग लेंगे।

वहीं, शाम के सत्र (5 से 8.30 बजे तक) में पुरुष डिस्कस थ्रो, महिला शॉट पुट, पुरुषों की 400 मीटर दौड़, पुरुषों की ऊंची कूद, महिलाओं की लंबी कूद, पुरुषों की 800 मीटर दौड़, पुरुषों की 100 मीटर दौड़, पुरुष शॉट पुट, महिलाओं की 200 मीटर दौड़ और महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में देश को उम्मीदें होंगी।

चैंपियनशिप के पहले 6 दिनों में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स:

गोल्ड मेडल: सुमित अंतिल (पुरुष भाला फेंक एफ64)

गोल्ड मेडल: संदीप सिंह सरगर (पुरुष भाला फेंक एफ44)

गोल्ड मेडल: शैलेश कुमार (पुरुष ऊंची कूद एफ63)

गोल्ड मेडल: रिंकू हुड्डा (पुरुष भाला फेंक एफ46)

सिल्वर मेडल: दीप्ति जीवनजी (महिला 400 मीटर एफ20)

सिल्वर मेडल: सुंदर सिंह गुर्जर (पुरुष भाला फेंक एफ46)

सिल्वर मेडल: संदीप (पुरुष भाला फेंक एफ44)

सिल्वर मेडल: योगेश कथुनिया (पुरुष चक्का फेंक एफ56)

सिल्वर मेडल: धरमबीर (पुरुष क्लब थ्रो एफ51)

ब्रॉन्ज मेडल: वरुण सिंह भाटी (पुरुष ऊंची कूद एफ63)

ब्रॉन्ज मेडल: अतुल कौशिक (पुरुष चक्का फेंक एफ57)

27 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच राजधानी में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1,000 से ज्यादा एथलीट भाग ले रहे हैं। यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा पैरा-गेम्स आयोजन है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि भारतीय एथलीट्स ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रेरणादायक प्रदर्शन किया है। हमें अपने एथलीट्स पर गर्व है और हमें उम्मीद है कि वे आगे भी अपनी उपलब्धियों को बढ़ाएंगे।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप कब आयोजित हो रही है?
यह चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की जा रही है।
भारत ने अब तक कितने पदक जीते हैं?
भारत ने अब तक 11 पदक जीते हैं, जिनमें 4 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य शामिल हैं।
ब्राजील की टीम ने कितने पदक जीते हैं?
ब्राजील की टीम ने कुल 36 पदक जीते हैं, जिसमें 12 स्वर्ण, 17 रजत और 7 कांस्य शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले