बिहार दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- बिहार प्रगति के नए अध्याय में

Click to start listening
बिहार दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- बिहार प्रगति के नए अध्याय में

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर राज्य के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बिहार की प्रगति और उसके गौरव को उजागर किया। जानिए इस खास मौके पर नेताओं ने क्या कहा।

Key Takeaways

  • बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के विकास की सराहना की।
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का गौरव बढ़ाने की बात की।
  • केंद्रीय गृह मंत्री ने बिहार की संस्कृति की प्रशंसा की।
  • राज्य के अन्य नेताओं ने भी विकास की प्रतिबद्धता जताई।

नई दिल्ली, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला बिहार आज प्रगति के नए अध्याय गढ़ने में लगा हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार दिवस पर राज्य के सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। यह प्रदेश जो भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करता है, आज प्रगति के नए अध्याय गढ़ने में जुटा है। मुझे विश्वास है कि बिहार के मेहनती और ऊर्जावान लोग विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"

बिहार दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा, "बिहार दिवस पर हार्दिक बधाई। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम अपने निश्चय से बिहार का उज्ज्वल भविष्य बना रहे हैं। मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि हम मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बिहार की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध बिहार ने हमेशा देश को सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया है। यहाँ की ज्ञान परंपरा ने हर युग में भारत निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। आज बिहार अपनी धरोहरों को सहेजते हुए एक नई प्रगति की ओर बढ़ रहा है।"

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं, "वीरता और विद्या की भूमि बिहार ने सदियों से देश को दिशा दी है। यह अपनी समृद्ध संस्कृति और संघर्षशीलता के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। आशा है कि बिहार निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कहा कि बिहार हमेशा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान करता रहा है।

Point of View

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य नेताओं ने बिहार की प्रगति और उसके गौरव को उजागर किया। यह स्पष्ट है कि बिहार, अपनी समृद्ध विरासत के साथ, विकास के नए आयाम छूने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
NationPress
25/03/2026

Frequently Asked Questions

बिहार दिवस कब मनाया जाता है?
बिहार दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार दिवस पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लोगों को शुभकामनाएं दी और उनके विकास की सराहना की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर क्या संदेश दिया?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का गौरव और भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।
केंद्रीय गृह मंत्री ने बिहार के बारे में क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की समृद्ध संस्कृति और विरासत की सराहना की।
बिहार दिवस पर अन्य नेताओं ने क्या कहा?
अन्य नेताओं ने भी बिहार के विकास और उसकी विरासत का महत्व बताया।
Nation Press