क्या बिहार में युवती ने मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाला तो युवक ने चेहरे पर एसिड फेंका?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में युवती ने मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाला तो युवक ने चेहरे पर एसिड फेंका?

सारांश

एक दिल दहलाने वाली घटना में, बिहार के मोतिहारी में एक युवक ने युवती पर एसिड फेंक दिया। यह घटना तब हुई जब युवती ने युवक को मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य बातें

युवती ने युवक को ब्लैक लिस्ट में डाला जिससे युवक नाराज हुआ।
पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया।
यह घटना एकतरफा प्रेम का मामला है।
पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने पीड़िता की मदद की।

मोतिहारी, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के पताही थाना क्षेत्र में एक भयानक घटना सामने आई है, जहां एक पागल युवक ने सोई हुई एक युवती पर अचानक एसिड फेंक दिया। युवती गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना खुटौना गांव में हुई। आरोप है कि युवती रविवार की रात को अपनी मां के साथ कमरे में सोई हुई थी, तभी हमलावर घर में घुस आया और लाइट बंद कर दी। किसी को समझने का मौका नहीं मिला, जब तक कि आरोपी ने एसिड फेंक दिया और वहां से भाग गया। चेहरे पर एसिड गिरते ही युवती की चीख सुनकर उसकी मां की नींद खुल गई।

स्थानीय लोगों ने मदद की और पीड़ित युवती को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती का बयान भी दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पताही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को पकड़ लिया गया है। यह मामला एकतरफा प्रेम का प्रतीत होता है। आरोपी युवती से मोबाइल पर बातचीत करता था, लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था और उसके नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था, जिससे युवक नाराज हो गया और उसने यह घिनौना कृत्य किया।

पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक जबरन शादी करना चाहता था। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पारिवारिक मामला होने के कारण किसी पक्ष द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हमारे समाज में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की बढ़ती प्रवृत्ति का भी संकेत देती है। एकतरफा प्रेम और जबरन शादी के प्रयासों के चलते ऐसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। यह जरूरी है कि समाज और कानून दोनों इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लें और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या युवती गंभीर रूप से घायल हुई थी?
हाँ, युवती गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी को कब गिरफ्तार किया गया?
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्या यह घटना एकतरफा प्रेम का मामला है?
हां, पुलिस के अनुसार यह मामला एकतरफा प्रेम का प्रतीत होता है।
क्या पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई की है?
हां, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले