26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सरकार ने बिहार को केवल गरीबी, बेरोजगारी और पलायन का दर्द दिया है?: अखिलेश यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सरकार ने बिहार को केवल गरीबी, बेरोजगारी और पलायन का दर्द दिया है?: अखिलेश यादव

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए प्रचार कर रहे अखिलेश यादव ने ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी नहीं मिली और अब जनता हिसाब लेने को तैयार है। क्या बिहार में परिवर्तन का समय आ गया है?

मुख्य बातें

बिहार में बेरोजगारी की समस्या गंभीर है।
महागठबंधन का प्रचार तेज हो रहा है।
युवाओं को रोजगार और सहायता का वादा किया गया है।
भाजपा के वादों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
छपरा में खेसारी लाल यादव का समर्थन बढ़ा है।

सीतामढ़ी/छपरा, 2 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए प्रचार कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सराय रंजन, सीतामढ़ी और छपरा में जोरदार जनसभाएं कीं। उन्होंने सराय रंजन से राजद के प्रत्याशी अरविंद साहनी, सीतामढ़ी से सुनील कुशवाहा और छपरा से खेसारी लाल यादव के समर्थन में वोट देने की अपील की।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने बिहार को सिर्फ गरीबी, बेरोजगारी और पलायन का दर्द दिया है। उन्होंने कहा, “केंद्र में भाजपा 11 साल से और बिहार में मुख्यमंत्री 20 साल से हैं, फिर भी युवाओं को नौकरी नहीं मिली। इस बार जनता हिसाब लेने वाली है।”

उन्होंने कहा कि अब जनता सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है। छपरा में खेसारी लाल यादव के समर्थन में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि छपरा के लोग इस बार छप्पर फाड़ कर खेसारी को जीताएंगे। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और नौजवानों को नौकरी, माताओं-बहनों को 2500 रुपए महीना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 रुपए में सिलेंडर देंगे।

उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भाजपा झूठ बोलने और धोखा देने वाली पार्टी है। हर चुनाव में वादे बदलते हैं, लेकिन जनता अब उनके छलावे में नहीं आने वाली है। भीड़ से मिले अभूतपूर्व समर्थन पर अखिलेश ने कहा कि जब तेजस्वी बिहार में सड़कें बनाएंगे, तो सपा यूपी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी सड़कें जोड़ेगी। हम छपरा को लखनऊ से जोड़ेंगे और तेजस्वी यादव पटना से। मिलकर यूपी-बिहार को दिल्ली से जोड़ेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव का भी प्रतीक है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अखिलेश यादव ने सरकार पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने कहा कि सरकार ने बिहार को केवल गरीबी, बेरोजगारी और पलायन का दर्द दिया है।
क्या तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे?
अखिलेश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और युवाओं को नौकरी देंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले